देश भर में आज ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. रात भर बाजारों में रौनक रही और लोगों ने सेवई, कपड़ों की खरीदारी की और सुबह-सुबह मस्जिदों में नमाज के लिए पहुंचे. देश के तमाम शहरों में लोग ईद की नमाज अदा कर रहे हैं और सुख-शांति के साथ तरक्की की दुआ मांग रहे हैं. आम लोगों के साथ राजनीतिक जगत के दिग्गज भी ईद का जश्न मना रहे हैं.
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दी. राष्ट्रपति कोविंद ने ट्विटर पर लिखा, 'सभी देशवासियों, खास तौर से देश और विदेश के हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को ईद मुबारक. रमज़ान के महीने के समापन का यह त्योहार परोपकार और भाईचारे की भावना में हमारे विश्वास को मजबूत बनाता है. यह शुभ दिन हम सब के परिवारों में खुशियां, शांति और समृद्धि लाए.'
تمام اہل وطن، بالخصوص ملک و بیرون کے مسلم بھائیوں اور بہنوں کو عید کی پر خلوص مبارک باد۔ عید الفطر کا یہ تہوار صدقہ خیرات اور بھائی چارے میں ہمارے بھروسہ کو پختہ کرتا ہے۔ میں امید کرتا ہوں کہ یہ خوشی کا موقع ہم سب کی زندگیوں کو شادمانی اور خوشحالی سے بھر دے۔
— President of India (@rashtrapatibhvn)
देशवासियों को ईद की बधाई देते हुए पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा, 'यह खास दिन हमारे समाज में सद्भाव, करुणा और शांति की भावना को बनाए रखता है. मैं दुआ करता हूं कि सभी को खुशियां मिले.'
Have a blessed Id-ul-Fitr.
— Narendra Modi (@narendramodi)
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा, 'ईद मुबारक और ईदुलफितर के शुभ अवसर पर सभी को मेरी शुभकामनाएं.'
and my best wishes to all on the auspicious occasion of
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi)
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ईद की बधाई देते हुए लिखा, 'धर्म व्यक्तिगत आस्था का विषय है लेकिन त्योहार सार्वभौमिक हैं. आइए हम एकता की इस भावना को बनाए रखें और शांति और सद्भाव में एक साथ रहें. ईद मुबारक.'
Heartiest wishes to all on the occasion of
Religion is a matter of personal faith but festivals are universal. Let us preserve this spirit of unity and live together in peace and harmony.
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial)
क्यों मनाई जाती है ईद
इस्लामिक ग्रंथ पवित्र कुरान के अनुसार रमजान के दौरान पूरा महीना रोजे रखने के बाद अल्लाह अपने बंदों को एक दिन इनाम देते हैं. अल्लाह की इस बख्शीश को ईद-उल-फितर के नाम से पुकारा जाता है.
Gorakhpur: People offer namaz at Mubarak Khan Shaheed Eidgah on today.
— ANI UP (@ANINewsUP)
भारत ही नहीं पूरे विश्व में इस त्योहार को बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है.