भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की आज 129वीं जयंती है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने जवाहरलाल नेहरू को उनके 129वें जयंती पर श्रद्धांजलि दी. राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री दोनों ने देश की आजादी में उनके योगदान को याद किया. पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि आजादी की लड़ाई में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है.
Remembering our first Prime Minister, Pandit Jawaharlal Nehru on his birth anniversary. We recall his contribution to our freedom struggle and during his tenure as Prime Minister.
— Narendra Modi (@narendramodi)
14 नवंबर, 1898 को इलाहाबाद में जन्मे को बच्चों से बहुत लगाव था और इसीलिए उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहा जाता है. 1964 में नेहरू के निधन के बाद यह फैसला लिया गया कि 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाएगा.Remembering Shri Jawaharlal Nehru, our first Prime Minister, on his birth anniversary
— President of India (@rashtrapatibhvn)
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने बुधवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उनकी समाधि शांतिवन जाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए.
Delhi: Congress leaders Sonia Gandhi and Manmohan Singh paid tribute to former Prime Minister Jawaharlal Nehru on his birth anniversary at Shanti Van.
— ANI (@ANI)
पंडित नेहरू एक अच्छे नेता और वक्ता ही नहीं थे, वो एक अच्छे लेखक भी थे. उन्होंने अंग्रेजी में 'द डिस्कवरी ऑफ इंडिया', 'ग्लिमप्स ऑफ वर्ल्ड हिस्टरी' और बायोग्राफी 'टुवर्ड फ्रीडम' कई किताबें लिखी हैं.
पंडित नेहरू देश के पहले थे. 1947 में जब देश आजाद हुआ तब उन्हें देश का पहला प्रधानमंत्री बनने का मौका मिला था. जवाहर लाल नेहरू लाल किले पर तिरंगा फहराने वाले पहले शख्स थे.
नेहरू ने अपनी स्कूली शिक्षा हैरो से और कॉलेज की पढ़ाई ट्रिनिटी कॉलेज, लंदन से पूरी की. इसके बाद उन्होंने अपनी लॉ की डिग्री Cambridge University से पूरी की.