scorecardresearch
 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 16,000 लोगों के साथ राजपथ पर योग करेंगे PM मोदी

21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजपथ पर स्कूली बच्चों के साथ योग करते नजर आएंगे. इसके साथ ही वह राजपथ पर होने वाले खास कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे.

Advertisement
X
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री (फाइल फोटो)
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री (फाइल फोटो)

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस यानी 21 जून को  राजपथ पर स्कूली बच्चों के साथ योग करते नजर आएंगे. इसके साथ ही वह राजपथ पर होने वाले खास कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे.

योग दिवस के अवसर पर सुबह 7 बजे से 7:30 बजे के बीच 16000 लोग योग करेंगे. इनमें पीएम मोदी और स्कूली बच्चे भी शामिल रहेंगे. इस दौरान किया जाएगा. हालांकि आसन कौन सा होगा, इसका फैसला अभी नहीं हो पाया है.

इसी समय देश के अलग-अलग हिस्सों में भी करोड़ों लोग योग शिविर में हिस्सा लेंगे. यह आंकड़ा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो सकता है. एक दिन और एक ही समय पर सबसे ज्यादा लोग योग करेंगे.

योग दिवस पर भारत ही नहीं दूसरे देशों में भी योग शिविर लगाए जाएंगे, इसके लिए अलग-अलग देशों में योग गुरूओं को भेजने की भी योजना है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement