प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा समाप्त कर शुक्रवार रात स्वदेश लौट आए. इस यात्रा में मोदी रूस, अफगानिस्तान और अचानक पाकिस्तान गए. मोदी का पाकिस्तान दौरा कई मायनों में खास है. उन्होंने लाहौर जाकर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके परिवार से भी मिले.
Breakfast in Kabul, tea in Lahore & dinner in Delhi! PM returns after a unique day in Indian diplomacy
— Vikas Swarup (@MEAIndia)
रूस के दो दिवसीय दौरे में मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ रक्षा, परमाणु सहित विभिन्न क्षेत्रों में बातचीत की. अपने दौरे के दूसरे चरण में मोदी दिन भर के अफगानिस्तान के दौरे पर गए जिसकी घोषणा पहले नहीं की गई थी. अफगानिस्तान में उन्होंने काबुल में भारत की ओर से 9 करोड़ डालर की लागत से बनाई गई अफगान संसद की नई बिल्डिंग का उद्घाटन किया. इस मौके पर अफगान राष्ट्रपति अशरफ गनी मौजूद थे. उन्होंने अफगान संसद को भी संबोधित किया.
पाकिस्तान के दौरे से सभी हैरत में
तीन दिवसीय दौरे के तीसरे और अंतिम चरण में वह अचानक पाकिस्तान गए. उन्होंने अपने पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ को उनके 66वें जन्मदिन पर बधाई दी और उसके बाद उनका अचानक लाहौर दौरा हुआ. करीब 11 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली पाक यात्रा है. पाकिस्तान में उन्होंने नवाज शरीफ के साथ बातचीत की जिस दौरान दोनों नेताओं ने दोनों देशों के लोगों के व्यापक हितों के लिए शांति की खातिर रास्ते खोलने का फैसला किया.
Am personally touched by Nawaz Sharif Sahab 's gesture of welcoming me at Lahore airport and coming to the airport when I left.
— Narendra Modi (@narendramodi)
लाहौर एयरपोर्ट पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काबुल से सीधे लाहौर गए. शाम 04.52 बजे उनका विमान लाहौर हवाई अड्डे पर लैंड हुआ. वहां पाकिस्तानी पीएम नवाज शरीफ ने एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी की और गले मिलकर स्वागत किया. एयरपोर्ट पर ही मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद मोदी नवाज शरीफ के साथ उनके घर के लिए रवाना हो गए. करीब डेढ़ घंटे तक चली मुलाकात के दौरान मोदी करीब एक घंटे तक नवाज के घर में रहे. रात 8 बजकर 40 मिनट पर मोदी का विमान दिल्ली पहुंचा, जहां विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उनका स्वागत किया. वह यहां से सीधे अटल बिहारी वाजपेयी के घर पहुंचे.
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का घर जट्टी उमरा में है. शरीफ के आवास रायविंड पैलेस में मोदी करीब एक घंटे रुके. आज नवाज की पोती की शादी भी है. मोदी हेलीकॉप्टर से शरीफ के घर पहुंचे जहां पहले से ही उनके स्वागत की जोरदार तैयारी थी.
Spent a warm evening with Sharif family at their family home. Nawaz Sahab's birthday & granddaughter's marriage made it a double celebration
— Narendra Modi (@narendramodi)
बातचीत आगे बढ़ाने पर बनी सहमति
पाकिस्तान के विदेश सचिव एजाज चौधरी ने को लेकर मीडिया से बातचीत में कहा कि दोनों मुल्कों के बीच बातचीत को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी है. उन्होंने कहा, 'दोनों नेता एक-दूसरे के सहयोग से मुद्दों को सुलझाने के लिए सहमत हैं.'
बिलावल भुट्टो ने कहा- वेलकम
पाकिस्तान की दिवंगत प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के बेटे बिलावल भुट्टो ने प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में ट्वीट किया. उन्होंने लिखा- 'नरेंद्र मोदी पाकिस्तान में आपका स्वागत. विवादित मुद्दों को सुलझाने का एक मात्र जरिया है लगातार एक-दूसरे से जुड़े रहना.'
Welcome to Pakistan . Constant engagement is the only way to resolve all outstanding issues.
— BilawalBhuttoZardari (@BBhuttoZardari)
PM मोदी ने किया था ट्वीट
काबुल से मोदी ने ट्विटर पर जानकारी दी कि वे भारत लौटने से पहले लाहौर जाकर पाकिस्तानी पीएम नवाज शरीफ से मुलाकात करेंगे. पीएम मोदी करीब 2 घंटे तक पाकिस्तान में रुकेंगे. फिर दिल्ली के लिए रवाना होंगे. प्रधानमंत्री मोदी के साथ करीब 120 लोगों का शिष्टमंडल भी पाकिस्तान पहुुंचा है. बता दें कि सत्ता संभालने के बाद पीएम मोदी का यह पहला पाकिस्तान दौरा है. जानकारी के मुताबिक, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बाद मोदी पाकिस्तान जाने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं.
Looking forward to meeting PM Nawaz Sharif in Lahore today afternoon, where I will drop by on my way back to Delhi.
— Narendra Modi (@narendramodi)
पीएम मोदी ने खुद ट्वीट करके बताया कि सुबह उन्होंने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से फोन पर बात की और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी.
Spoke to PM Nawaz Sharif & wished him on his birthday.
— Narendra Modi (@narendramodi)

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने के इस फैसले का स्वागत किया है और कहा कि ये होता है स्टेट्समैन. सुषमा ने कहा कि पड़ोसी देशों से ऐसे ही रिश्ते होने चाहिए.
That's like a statesman. Padosi se aise hi rishte hone chahiyen.
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj)
हाल ही में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी पाकिस्तान का दौरा किया था और दोनों देश शांति स्थापना के प्रयासों को आगे बढ़ाने पर सहमत हुए थे.
हाल ही में पाकिस्तान दौरे पर गईं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने वहां जाकर ऐलान किया था कि दोनों देशों के बीच सभी मुद्दों पर कॉम्प्रिहेंसिव बायलैटरल डायलॉग का सिलसिला फिर से शुरू होगा. सुषमा ने बताया था कि बातचीत का रोडमैप तैयार करने के लिए दोनों देशों के विदेश सचिव बात करेंगे.
पेरिस में मिले थे मोदी-नवाज
उससे पहले 30 नवंबर को पेरिस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ के बीच हुई बनी सहमति के बाद आतंकवाद पर वार्ता करने का फैसला लिया गया. इसी के अनुसार बैंकाक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) स्तरीय वार्ता हुई. विदेश मंत्री ने लोकसभा में कहा था कि एक ही बैठक से सभी समस्याओं का समाधान नहीं निकल सकता. इसलिए हम आतंकवाद पर बात जारी रखेंगे.
ऊफा में भी हुई थी मुलाकात
रूस के ऊफा में हुई मुलाकात में भी दोनों नेताओं ने बातचीत को फिर से बहाल करने पर सहमति जताई थी.