अटल बिहारी वाजपेयी एक कवि, एक पत्रकार, राजनेता और फिर देश के प्रधानमंत्री भी रहे. भारतीय राजनीति की उन चुनिंदा शख्सियतों में से एक जिनके विरोधी भी उनकी आलोचना नहीं करते. ये अटल के नेतृत्व का ही कमाल था कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए ने 23 दलों के साथ मिलकर न सिर्फ सरकार बनाई बल्कि अपना कार्यकाल भी पूरा किया. अटल आज भले ही राजनीति से दूर हों, लेकिन लोग उन्हें आज भी उतने ही सम्मान और आदर के साथ याद करते हैं. आज वे 91 साल के हो गए हैं.
इस मौके पर जहां पीएम मोदी ने ट्वीट कर अटल जी को बधाई दी, वहीं आडवाणी, जेटली, गडकरी, आजाद, राजनाथ, प्रकाश जावड़ेकर समेत कई दिग्गज कृष्णमेनन मार्ग स्थित उनके घर पहुंचे और अटल जी को शुभकामनाएं दी.
वाजपेयी ने भारत को 'असाधारण' नेतृत्व दिया
मोदी ने ट्वीट किया, 'हमारे प्यारे अटल जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं. मुश्किल की घड़ी में देश का नेतृत्व करने वाले व्यक्तित्व को सलाम.'
Birthday greetings to our beloved Atal ji. We salute this great personality who provided exceptional leadership to India at a crucial time.
— Narendra Modi (@narendramodi)
मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, 'पार्टी नेता हो, संसद सदस्य हो या फिर मंत्री और प्रधानमंत्री. अटली जी ने प्रत्येक भूमिका में स्वयं को प्रतिष्ठित किया है. यही उनकी खासियत है.
Be it as a party leader, Parliamentarian, Minister, Prime Minister, Atal ji distinguished himself in every role. This is his speciality
— Narendra Modi (@narendramodi)
पीएम मोदी ने अभ्युदय में छपी अटल बिहारी वाजपेयी की कविता को ट्वीट किया.
A Poem by Atal ji in 1946, published in 'Abhudaya' a Weekly established by Pandit Madan Mohan Malaviya.
— Narendra Modi (@narendramodi)
मोदी ने कहा कि वह शुक्रवार को अटल से मिलने जाएंगे. मोदी बुधवार से दो दिवसीय रूस दौरे पर थे. वह शुक्रवार शाम स्वदेश लौटने वाले हैं. प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, 'शाम दिल्ली पहुंचने के बाद सीधे अटल जी के आवास पर जाऊंगा और उन्हें व्यक्तिगत रूप से जन्मदिन की बधाई दूंगा.'
After landing in Delhi this evening, will head straight to Atal ji's residence and wish him personally.
— Narendra Modi (@narendramodi)
अटल के सपनों को पूरा करेगी मोदी सरकार
परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने अटल जी से मुलाकात के बाद कहा कि अगर हम अटल जी के सपनों को पूरा कर सकें तो यही उनके जन्मदिन का होगा.
Today we work to fulfil Atal ji's dreams, if we complete the work he started that will be the best birthday wish for him: Nitin Gadkari
— ANI (@ANI_news)
अटल जी के सपनों को पूरा करने में लगी है. NH-24 कॉरिडर को 14 लेन्स में बदला जाएगा और पीएम 31 दिसंबर को इस परियोजना का शिलान्यास करेंगे.
NH-24 corridor will be widened to 14 lanes. PM will lay foundation stone of the project on 31st Dec: Nitin Gadkari
— ANI (@ANI_news)
कीर्ति के लिए अटल पिता समान
हाल ही में डीडीसीए विवाद को लेकर बीजेपी से निलंबित किए गए नेता ने अटल से मुलाकात कर कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का व्यक्तित्व बहुत सरल है और वे उनके लिए पिता के समान हैं. कीर्ति ने वाजपेयी की लंबी आयु की दुआएं की.