आम आदमी को महंगाई से थोड़ी राहत मिलने वाली है. तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती कर दी है. पेट्रोल की कीमत में 74 पैसे लीटर कमी की गई है जबकि डीजल के दाम 1 रुपये 30 पैसे लीटर घटे हैं. कम हुई नई दरें शुक्रवार आधी रात से लागू हो गईं.
लगातार 2 बार बढ़ोतरी के बाद राहत
इससे पहले इसी महीने की 4 तारीख को के दाम में बढ़ोतरी कर तेल कंपनियों ने आम आदमी को झटका दिया था. पेट्रोल की कीमतों में 2.19 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ था, जबकि डीजल की कीमत में 98 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी. इससे पूर्व 16 मार्च को पेट्रोल की कीमतों में 3 रुपये 7 पैसे और डीजल की कीमतों में 1 रुपये 90 पैसे का इजाफा हुआ था. 17 फरवरी को भी पेट्रोल और डीजल की किया गया था. तब पेट्रोल के दाम 32 पैसे प्रति लीटर कम किए गए थे, जबकि डीजल 28 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया था.
Petrol & diesel prices decreased by Rs. 0.74/litre & Rs. 1.30/litre respectively with effect from midnight tonight.
— ANI (@ANI_news)
दिल्ली में यह होगी नई कीमत
नए बदलाव के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 61.13 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी. वहीं डीजल की कीमत 47.01 रुपए प्रति लीटर होगी. तेल कंपनियों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में कमी की वजह से दाम में कटौती का फैसला लिया गया है.