scorecardresearch
 

LoC पर भारत की ओर से गोलीबारी में एक नागरिक की मौत: पाकिस्तान

पाकिस्तानी अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि भारतीय सैनिकों ने विवादित कश्मीर क्षेत्र में बगैर उकसावे के गोलीबारी की, जिसमें एक नागरिक मारा गया.

Advertisement
X
Pakistan Flag
Pakistan Flag

पाकिस्तानी अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि भारतीय सैनिकों ने विवादित कश्मीर क्षेत्र में बगैर उकसावे के गोलीबारी की, जिसमें एक नागरिक मारा गया.

पाकिस्तान सेना ने एक बयान में कहा है कि ताजा घटना बीती रात चिरीकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर हुई. उन्होंने बताया कि शनिवार को चिरीकोट में नियंत्रण रेखा पर में मुहम्मद वसीम नामक नागरिक बुरी तरह से घायल हो गया था और रविवार सुबह उसकी मौत हो गई. उसकी गर्दन में गोली लगी थी. इलाके के पुलिस अधिकारी अब्दुल राउफ ने घटना की पुष्टि की है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement