scorecardresearch
 

गर्भवती की खबर छुपाने वाला हॉस्टल अधीक्षक सस्पेंड

ओडिशा में सरकारी स्कूलों में नाबालिग छात्राओं के गर्भवती होने की खबरों ने हंगामा मचा रखा है. राज्य के आदिवासी बहुल मलकानगिरि में ऐसे ही एक मामले में छह महीने से गर्भवती 9 वीं की छात्रा की जानकारी छुपाने पर स्कूल के हेडमास्टर पर कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है. वही छात्रावास अधीक्षक को निलंबित कर दिया गया है.

Advertisement
X
Symbolic Image
Symbolic Image

ओडिशा में सरकारी स्कूलों में नाबालिग छात्राओं के गर्भवती होने की खबरों ने हंगामा मचा रखा है. राज्य के आदिवासी बहुल मलकानगिरि में ऐसे ही एक मामले में छह महीने से गर्भवती 9वीं की छात्रा की जानकारी छुपाने पर स्कूल के हेडमास्टर पर कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है. छात्रावास अधीक्षक को निलंबित कर दिया गया है.

शनिवार को किशोरी के माता-पिता ने इस मामले में पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसके बाद यह मामला सामने आया. पुलिस ने इस मामले में कक्षा 12 के एक छात्र को गिरफ्तार किया है. खबरों के मुताबिक छात्रा का अपने गांव के ही एक लड़के के साथ प्रेम संबंध था. जिलाधिकारी प्रशांत  जिलाधिकारी प्रशांत कुमार रेड्डी ने मामले को छिपाने के कारण स्कूल के हेडमास्टर पर कार्रवाई करने का आदेश दिया है. वही छात्रावास अधीक्षक को निलंबित कर दिया गया है.

इससे पहले राज्य के आदिवासी कल्याण मंत्री ने विधानसभा में उन पांच लड़कियों के नाम सार्वजनिक कर दिए जिनके साथ राज्य सरकार संचालित स्कूलों में रेप हुआ है. ओड़िशा में सरकारी स्कूलों में नाबालिगों के गर्भवती होने का यह पांचवा मामला है. इससे पहले पिछले ही हफ्ते 8 वीं की एक छात्रा ने एक बच्चे को जन्म दिया है. इसके अलावा एक और मामले में छठी की एक छात्रा ने भी एक बच्चे को जन्म दिया.

Advertisement
Advertisement