scorecardresearch
 
बांग्लादेश में भारत विरोध कुछ लोगों की आदत: हसीना

बांग्लादेश की मुख्य विपक्षी पार्टी बीएनपी की ओर से तेज होती आलोचना के बीच देश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपनी भारत यात्रा के दौरान नयी दिल्ली के साथ दस्तखत किये गये अहम समझौतों का शनिवार को बचाव करते हुए कहा कि देश में भारत विरोधी अभियान कुछ लोगों की आदत हो बन गई है.

Advertisement
X

हसीना ने बांग्लोदश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) और इसकी प्रमुख खालिदा जिया की आलोचना की. दरअसल, जिया ने आरोप लगाया था कि दिसंबर 2008 के एतिहासिक संसदीय चुनाव के बाद पदभार संभालाने पर अवामी लीग की इस नेता ने अपनी पहली यात्रा के दौरान राष्ट्रीय हितों से समझौता कर डाला.

हसीना ने संवाददाता सम्मेलन में शायद अपनी चिर प्रतिद्वंद्वी की इशारा करते हुए कहा, ‘‘बांग्लादेश में भारत का विरोध करना कोई नयी बात नहीं है. हम 1954 के चुनाव के बाद से भारत विरोधी अभियान से परिचित हैं. यह कुछ लोगों की आदत बन गई है और हम इस बारे में कुछ नहीं कर सकते हैं.’’

Advertisement
Advertisement