scorecardresearch
 

NewsWrap: राजनाथ सिंह के कश्मीर दौरे का आज दूसरा दिन, पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें

गृहमंत्री राजनाथ सिंह अपने जम्मू-कश्मीर दौरे के दूसरे दिन कुपवाड़ा का दौरा करेंगे. राजनाथ यहां पर बॉर्डर पर पाकिस्तानी गोलीबारी से पीड़ित परिवारों से भी मुलाकात करेंगे. गुरुवार को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने संघ के कार्यक्रम में शिरकत की. इस पर जमकर सियासत हो रही है. एक साथ पढ़िए शुक्रवार सुबह की बड़ी खबरें.

Advertisement
X
राजनाथ सिंह (फाइल फोटो)
राजनाथ सिंह (फाइल फोटो)

गृहमंत्री राजनाथ सिंह अपने जम्मू-कश्मीर दौरे के दूसरे दिन कुपवाड़ा का दौरा करेंगे. राजनाथ यहां पर बॉर्डर पर पाकिस्तानी गोलीबारी से पीड़ित परिवारों से भी मुलाकात करेंगे. गुरुवार को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने संघ के कार्यक्रम में शिरकत की. इस पर जमकर सियासत हो रही है. एक साथ पढ़िए शुक्रवार सुबह की बड़ी खबरें.

गृहमंत्री राजनाथ सिंह अपने जम्मू-कश्मीर दौरे के दूसरे दिन कुपवाड़ा का दौरा करेंगे. इसके अलावा राजनाथ यहां पर बॉर्डर पर पाकिस्तानी गोलीबारी से पीड़ित परिवारों से भी मुलाकात करेंगे. बता दें कि गुरुवार को राजनाथ ने जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात की थी. राजनाथ के कुपवाड़ा जाने से पहले गुरुवार को ही आतंकियों ने यहां पर हमला किया था.

जब-जब कांग्रेस वैचारिक तौर पर संकट में आई, तब-तब प्रणब दा के ड्राफ्ट ने उसे बचाया. पिछले कई दशकों से प्रणब मुखर्जी उर्फ़ प्रणब दा ने कांग्रेस का राजनीतिक प्रस्ताव पास कराया, जिसमें सीधा हमला RSS पर रहा. अब वही प्रणब दा RSS के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाने गए तो चोट और दर्द कांग्रेसियों को होना ही था.

Advertisement

आयकर विभाग की टीम ने गुरुवार को नोएडा के असिस्टेट प्रोजेक्ट इंजीनियर बृजपाल चौधरी के ठिकानों पर छापेमारी की तो अरबों की संपत्ति का खुलासा हुआ. छापेमारी की कार्रवाई करीब दस घंटे तक चली. इस दौरान करोड़ों-अरबों की बेनामी और नामी संपत्ति के कागजात सीज किए गए हैं.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बीजेपी द्वारा शुरू किए गए 'संपर्क फॉर समर्थन' कैंपेन के तहत मुंबई आएंगे. इस दौरान वे सलमान खान के पिता सलीम खान से मुलाकात करेंगे. ये मुलाकात सलीम खान के बांद्रा स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में होगी. बीजेपी नेता नितिन गडकरी से मुलाकात को लेकर सलीम खान बेहद उत्साहित हैं.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक ऐसा सांस्कृतिक संगठन है जो अपने राष्ट्रवाद के लिए जाना जाता है तो सांप्रदायिकता के सवाल पर विरोधी उसे घेरते भी हैं. गुरुवार को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने संघ के कार्यक्रम में शिरकत की. इस पर जमकर सियासत हो रही है. हालांकि RSS के लिए ये वाकई गौरव की बात है कि प्रणब दा ने उसके संस्थापक हेडगेवार को भारत माता का सच्चा सपूत बताया.

Advertisement
Advertisement