नंदीग्राम उपचुनाव के लिए बीजेपी ने हसिरानी रथ को अपना उम्मीदवार बनाया है. हसिरानी रथ, चंद्रनाथ रथ की मां हैं, जो मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए थे. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के कुछ समय बाद चंद्रनाथ रथ की हत्या कर दी गई थी.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के कुछ समय बाद चंद्रनाथ रथ की हत्या कर दी गई थी. अब उनकी मां को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद चंद्रनाथ का नाम एक बार फिर नंदीग्राम के चुनावी मुकाबले के साथ जुड़ गया है.
नंदीग्राम सीट शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफे के बाद खाली हुई है. 2026 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने नंदीग्राम के साथ भवानीपुर सीट से भी जीत दर्ज की थी. बाद में उन्होंने नंदीग्राम सीट छोड़ दी. अब इसी सीट पर उपचुनाव हो रहा है.
बीजेपी ने इस चुनाव में हसिरानी रथ को उतारकर चंद्रनाथ रथ के नाम से जुड़े पुराने मामले को भी फिर चुनावी चर्चा में ला दिया है.
यह खबर शुरुआती सूचनाओं के साथ प्रकाशित की गई है. जल्द नए अपडेट्स जोड़े जाएंगे.