मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल लगातार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दफ्तर के चक्कर लगा रहे हैं. मंगलवार को करीब 10 घंटे तक उनसे पूछताछ की गई. अब बुधवार को एक बार फिर प्रफुल्ल पटेल को ईडी ने अपने दफ्तर बुलाया है.
एयर इंडिया में हुए कथित करोड़ों रुपए के घोटाले को लेकर प्रफुल्ल पटेल से पूछताछ की जा रही है. इस मामले में गिरफ्तार किए गए लॉबिस्ट दीपक तलवार ने जांच एजेंसी को कई सुबूत दिए थे. मंगलवार को करीब 10 घंटे पूछताछ चली तो वहीं सोमवार को भी पटेल से आठ घंटे तक पूछताछ हुई थी.
अब बुधवार को फिर पटेल को बयान दर्ज करने के लिए ईडी ने अपने दफ्तर बुलाया है.Delhi: Former Civil Aviation Minister Praful Patel leaves from Enforcement Directorate office. He was questioned by the agency for around 9.5 hours today, in connection with multi crore airline seat sharing scam. (File pic)
— ANI (@ANI)
Former Civil Aviation Minister Praful Patel has been called tomorrow by Enforcement Directorate to record his statement in connection with multi-crore airline seat sharing case. (File pic)
— ANI (@ANI)
मनी लॉड्रिंग के मामले में ईडी ने दीपक तलवार के खिलाफ चार्जशीट पेश की थी. इस चार्जशीट में कहा है कि दीपक तलवार, प्रफुल्ल पटेल का काफी करीबी है और प्रफुल्ल के जरिए ही उसने एयर इंडिया के मुनाफे वाले रूट प्राइवेट एयरलाइन्स को दिलवाने में मदद की. इससे एयर इंडिया को काफी घाटे का सामने करना पड़ा. इस मामले में कथित तौर पर कॉर्पोरेट लॉबिस्ट दीपक तलवार शामिल हैं. वहीं ईडी एयर इंडिया के कई अधिकारियों से भी पहले पूछताछ कर चुकी है.