scorecardresearch
 

कपिल मिश्रा बोले- सत्येंद्र जैन की बलि दे सकते हैं केजरीवाल

गुरुवार की शाम मिश्रा ने एक खबर को ट्वीट किया जिसमें दावा किया गया है कि ईडी या सीबीआई सत्येंद्र जैन को कभी भी गिरफ्तार कर सकती है लिहाजा केजरीवाल जैन से जल्द ही पल्ला झाड़ सकते हैं.

Advertisement
X
केजरीवाल के खिलाफ कपिल मिश्रा के नए आरोप
केजरीवाल के खिलाफ कपिल मिश्रा के नए आरोप

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बर्खास्त मंत्री कपिल मिश्रा के आरोपों की बौछार जारी है. उन्होंने केजरीवाल और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ अगले 2-3 दिन में नए खुलासे करने का दावा किया है.


गुरुवार की शाम मिश्रा ने एक खबर को ट्वीट किया जिसमें दावा किया गया है कि ईडी या सीबीआई सत्येंद्र जैन को कभी भी गिरफ्तार कर सकती है लिहाजा केजरीवाल जैन से जल्द ही पल्ला झाड़ सकते हैं. इसके बाद मिश्रा ने लिखा, 'सत्येंद्र जैन के घोटाले खुल चुके हैं. अरविंद केजरीवाल खुद को बचाने का बहाना ढूंढ रहे हैं. सत्येंद्र जैन का हटना तय.'

शुक्रवार की सुबह मिश्रा के ट्वीट में दावा किया गया कि केजरीवाल को बचाने के लिए उन्हें सत्येंद्र जैन से नाराज दिखाया जाएगा. लेकिन हकीकत में दोनों नेता सभी अपराधों में बराबर के हिस्सेदार हैं.

Advertisement


उन्होंने दावा किया कि केजरीवाल को सत्येंद्र जैन के हर घोटाले की ना सिर्फ जानकारी थी बल्कि वो उनमें सहभागी भी थे. उन्होंने पूछा कि क्या 'ईमानदारी का सर्टिफिकेट Expired?' मिश्रा ने लिखा, ' सत्येंद्र के हटने पर AK को हटना ही पड़ेगा। ये नौटंकी इस बार नहीं चलेगी.'


कपिल मिश्रा ने दावा किया कि वो अगले 2-3 दिनों में दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने 3 बड़े घोटालों का पर्दाफाश करने वाले हैं. उनका दावा था कि सभी घोटालों में केजरीवाल सीधे तौर पर शरीक रहे हैं. मिश्रा का कहना था कि वो इन घोटालों के सिलसिले में एफआईआर भी दर्ज करवाएंगे.

Advertisement
Advertisement