भारत ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर रविवार को पूरी दुनिया के सामने एक कीर्तिमान कायम किया है. राजपथ सुबह सवेरे योग के रंग में रंगा दिखा, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 35 हजार लोगों ने योगाभ्यास किया. राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने योग दिवस का उद्घाटन किया. राजपथ पर 35 मिनट तक 35 हजार लोगों ने 21 जून को 21 आसन किए.
योग दिवस के अवसर पर शुरू करने से पहले प्रधानमंत्री ने कहा-
7:00 AM योग अंग मर्दन का साधन है.
6:59 AM अंदर की ऊर्जा जीवन को सार्थक बनाने के लिए इस्तेमाल हो.
6:58 AM हम देश में योग के माहौल को हमेशा आगे बढ़ाएंगे.

6:58 AM सब कुछ बढ़ रहा है. मानव को भी सबके साथ बढ़ना है.
6:57 AM आसन तो शुरुआती तैयारी है, अंतिम लक्ष्य मोक्ष है.
6:56 AM योग तनावमुक्त होकर शांति के लिए है.
6:55 AM योग भारत की प्राचीन परंपरा का प्रतीक है.
6:54 AM मैं यूएन समेत 193 देशों का शुक्रगुजार हूं.
6:53 AM योग तनावमुक्त होकर शांति के लिए है.
6:52 AM योग का अर्थ सिर्फ शरीर को लचीला बनाना नहीं है.

6:51 AM मैं दुनिया के सभी देशों को शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिन्होंने योग दिवस को साकार किया.
6:50 AM शांति को प्राप्त करने के लिए नए युग का आरंभ हो रहा है.
6:49 AM योग की परंपरा को आगे बढ़ाने वाले महापुरुषों को नमन.

6:48 AM शांति, सद्भावना से आज नए हो रहा है.
6:47 AM राजपथ भी योगपथ बन सकता है, किसी ने सोचा नहीं था.

प्रधानमंत्री ने योग दिवस समारोह में शिरकत के लिए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को धन्यवाद किया है. प्रधानमंत्री ने इस बाबत ट्विटर पर ट्वीट किया है.
I would like to thank Rashtrapati ji for joining celebrations at Rashtrapati Bhavan. A very special & encouraging gesture.
— Narendra Modi (@narendramodi)
इससे पहले योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे. उनके साथ योग गुरु बाबा रामदेव भी मंच पर मौजूद रहे. इसके पहले ने सुबह ट्वीट करके देशवासियों को की शुभकामनाएं दीं. साथ ही सबके स्वस्थ होने की भी कामना की.
Greetings to people around the world on 1st International Day of Yoga! Lets pledge to make Yoga an integral part of our daily lives
— Narendra Modi (@narendramodi)
राजपथ पर योगाभ्यास में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी पहुंचे. केजरीवल ने इस मौके पर कहा, ' नहीं होनी चाहिए.' जबकि सिसोदिया ने कहा कि वह और उनकी सरकार के पीएम के साथ हर मौके पर साथ रही है, फिर बात स्वच्छ भारत अभियान की ही क्यों न हो.
राजपथ के अलावा देश के कई हिस्सों में कई नेताओं और लोगों ने किया. गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में, जबकि पीलीभीत से सांसद मेनका गांधी के अपने गृह क्षेत्र में योग किया.
Home Minister Rajnath Singh takes part in in Lucknow
— ANI (@ANI_news)
पीएम मोदी केपीएम मोदी ने समारोह के लिए आमंत्रित किए गए 152 देशों के मिशन के राजनयिकों और लोगों को संबोधित किया. मोदी ने ट्विटर पर लिखा कि दुनिया भर में योग को लेकर जो उत्साह है वह सराहनीय है.
In some parts of the world, the 1st rays of the sun have already been welcomed by people practicing Yoga.This will continue across the world
— Narendra Modi (@narendramodi)
एक ही स्थान पर इतनी बड़ी संख्या में लोगों के जमा होने को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम के लिए को-ऑर्डिनेशन कर रहे आयुष मंत्रालय ने ‘एक ही स्थल पर सबसे बड़े योग प्रदर्शन’ के लिए इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज कराने का लक्ष्य रखा है. यह दिवस दुनियाभर में 191 देशों के 251 से अधिक शहरों में मनाया जाएगा. भारतीय मिशनों व राजनयिकों ने समारोहों के लिए खास इंतजाम किए हैं.