scorecardresearch
 

कोच्चि में भारतीय नौसेना का RPA विमान दुर्घटनाग्रस्त

भारतीय नौसेना का रिमोटली पायलेटेड एयरक्राफ्ट (RPA) बुधवार को केरल के कोच्चि स्थित नौसैनिक अड्डे के बाहर उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया. गनीमत रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.

Advertisement
X
दुर्घटनाग्रस्त नौसेना का RPA विमान
दुर्घटनाग्रस्त नौसेना का RPA विमान

भारतीय नौसेना का रिमोटली पायलेटेड एयरक्राफ्ट (RPA) बुधवार को केरल के कोच्चि स्थित नौसैनिक अड्डे के बाहर उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया. गनीमत रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ. रक्षा प्रवक्ता ने इस घटना की जानकारी दी.

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि यह हादसा मंगलवार सुबह हुआ, जब इस्राइल निर्मित पायलट रहित विमान RPA ने नौसेना हवाई अड्डे से नियमित अभ्यास के लिए उड़ान भरी.

उन्होंने बताया कि दुर्घटना तकनीकी कारणों के चलते हुई. वहीं, की ओर से जारी बयान में कहा गया कि मंगलवार सुबह 10:25 बजे उड़ान भरने के बाद एक आरपीए ‘सर्चर’ नौसैनिक हवाई अड्डे आईएनएस गरुड़ के उत्तर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. वह नियमित निगरानी अभियान पर था.’’

नौसेना के बयान में कहा गया कि इस में न तो कोई हताहत हुआ और न ही किसी तरह का कोई नुकसान हुआ है. घटना के कारणों का पता लगाने के लिए बोर्ड का गठन किया गया है. प्रवक्ता ने कहा कि दुर्घटना से हवाई पट्टी को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा है.

Advertisement

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement