scorecardresearch
 

INS चेन्नई भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल, इन मिसाइलों से है लैस

कुल 164 मीटर लंबा 'आईएनएस चेन्नई' भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल होने वाले सबसे बड़े विध्वंसकों में से एक है, इस पोत में सतह से सतह तक मार करने में सक्षम सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइलें और सतह से हवा में लंबी दूरी तक वार कर सकने वाली बराक-8 मिसाइलें लगी हैं.

Advertisement
X
INS चेन्नई हुआ नौसेना में शामिल
INS चेन्नई हुआ नौसेना में शामिल

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने आज निर्देशित मिसाइल विध्वंसक पोत 'आईएनएस चेन्नई' को नौसेना में शामिल किया. यह कोलकाता श्रेणी का ऐसा तीसरा निर्देशित मिसाइल विध्वंसक है, जिसका डिजाइन स्वदेशी है. इस पोत का निर्माण मुंबई के मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड में किया गया साथ ही परियोजना 15ए पूरी हो गई है, यह परियोजना कोलकाता श्रेणी के निर्देशित मिसाइल विध्वंसक बनाने के लिए थी. इस मौके पर नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा भी मौजूद थे.


कुल 164 मीटर लंबा 'आईएनएस चेन्नई' भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल होने वाले सबसे बड़े विध्वंसकों में से एक है, इस पोत में सतह से सतह तक मार करने में सक्षम सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइलें और सतह से हवा में लंबी दूरी तक वार कर सकने वाली बराक-8 मिसाइलें लगी हैं.

पोत में लगी प्रणालियों के अतिरिक्त परीक्षणों के बाद इसे पश्चिमी बेड़े में शामिल किया जाएगा, यह इस श्रेणी का अंतिम विध्वंसक पोत है.

Advertisement

इस श्रेणी के पहले पोत का नाम 'आईएनएस कोलकाता' था और इसका जलावतरण 16 अगस्त 2014 को किया गया था, इसके बाद 'आईएनएस कोच्चि' का जलावतरण 30 सितंबर 2015 में किया गया.

तीसरे विध्वसंक को पश्चिमी कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ के संचालनात्मक और प्रशासनिक नियंत्रण में रखा जाएगा.

Advertisement
Advertisement