scorecardresearch
 

आर्मी ने PoK में तबाह की पाकिस्तानी पोस्ट, आतंकियों के लिए थी लॉन्च पैड

आजतक के पास इस कार्रवाई का एक्सक्लूसिव वीडियो भी है जिसमें पोस्ट को धू-धूकर जलते देखा जा सकता है.

Advertisement
X
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

भारतीय सेना ने पीओके में आतंकी गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. सेना ने लीपा घाटी में पाकिस्तानी आतंकियों की मदद करने वाली पोस्ट को तबाह किया है. 'आजतक' के पास इस कार्रवाई का एक्सक्लूसिव वीडियो भी है जिसमें पोस्ट को धू-धूकर जलते देखा जा सकता है.

सोमवार को ही जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर ने गोलीबारी कर और मोर्टार दाग सीमावर्ती दर्जनों गांवों और चौकियों को निशाना बनाया, जिसमें आज दो बच्चों की मौत हो गई और 12 अन्य नागरिक घायल हो गए.

सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घायलों में पांच बच्चे भी शामिल हैं. सबसे कम उम्र की पांच वर्षीय जोबिया कौसर है जिसे एक हेलीकॉप्टर से जम्मू के एक अस्पताल ले जाया गया.

देखें वीडियो:

पाकिस्तान की ओर से पिछले ने कई बार संघर्ष विराम तोड़ा जा चुका है. ऐसे में सर्जिकल स्ट्राइक को एक साल पूरा होने पर आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने खुले तौर पर पाकिस्तान से आने वाले आतंकियों को चेतावनी दी है. रावत ने कहा, 'सरहद के उस पार जो आतंकवादी हैं, वो तैयार बैठे हैं. हम भी उनके लिए इस तरफ तैयार बैठे हैं'.

Advertisement

इससे पहले भारतीय सेना ने पिछले साल 28-29 सितंबर को करते हुए पाकिस्तानी सीमा पर बने टेरर लॉन्चिंग पैड और आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था. इसके ऑपरेशन में आतंकियों के कई ठिकाने तबाह हो गए थे. 

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement