मुंबई धमाकों के दोषी याकूब मेमन के पक्ष में ट्वीट पर सियासी घमासान छिड़ने के बाद फिल्म स्टार सलमान खान ने एक बार फिर ट्वीट किए. सलमान ने अपने ट्वीट्स पर बिना शर्त माफी मांगते हुए कहा कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि याकूब निर्दोष है.
I had tweeted that Tiger Memon should hang for his crimes and I stand by it. What i also said is that Yakub Memon should not hang for him.
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan)
एक के बाद एक ट्वीट करके सलमान ने कहा, 'मेरे पिता ने मुझे बुलाकर कहा कि मुझे अपने ट्वीट पर माफी मांगनी चाहिए और ट्वीट हटा देने चाहिए क्योंकि इसे लेकर काफी विवाद बढ़ रहा है. तो अब मैं अपने ट्वीट हटा रहा हूं.'
My dad called & said I should retract my tweets as they have the potential to create misunderstanding. I here by retract them.
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan)
सलमान ने यह भी कहा, 'मैंने यह नहीं कहा कि है. देश की न्याय व्यवस्था पर मेरा पूरा भरोसा है. मुंबई ब्लास्ट में सैकड़ों जाने गईं जो दुखद है.' उन्होंने कहा कि जो लोग मेरे ट्वीट को धर्म विरोधी बता रहे हैं वह गलत हैं. मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं, अगर मेरे किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं बिना शर्त माफी मांगता हूं.
I have not said or implied that Yakub Memon is innocent. I have complete faith in the judicial system of our country.
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan)
I would like to unconditionally apologise for any misunderstanding I may have created unintentionally.
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan)
सलमान खान की जमानत रद्द करने की मांग
उन्होंने कहा कि किसी भी कैदी या दोषी के साथ एक दोषी व्यक्ति ही हमदर्दी जता सकता है. सलमान खुद भी एक मामले में दोषी हैं. वह मुंबई हमलों के दोषी याकूब की फांसी का विरोध कर रहे हैं. ऐसा करके वह सुप्रीम कोर्ट के फैसले का अपमान कर रहे हैं, इसलिए उनकी जमानत रद्द होनी चाहिए.
सलमान के घर के बाहर प्रदर्शन
मुंबई में सलमान खान के घर के बाहर भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के कार्यकर्ताओं मे विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने सलमान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उन्हें आतंकियों का समर्थक करार दिया. पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद प्रदर्शन कर रहे लोगों को वहां से हटाया.
BJYM protest against Salman Khan outside his residence in Mumbai.
— ANI (@ANI_news)
संसद में मुद्दा उठाएंगे बीजेपी नेता
संघ के विचारक डॉ. राकेश सिन्हा ने ट्विटर के जरिए सलमान के खिलाफ कड़े तेवर दिखाए हैं. उन्होंने लिखा है, 'बॉलीवुड में छवि चमकाई जाती है फिर कुछ लोग उस छवि को लेकर हमे रौंदते हैं. हम उस षड्यंत्र से अनजान बने हुए हैं? सलमान खान की जय करने वाले लोग अब उसे समझे. वह कौन है? सिर्फ उसके शरीर के बनावट और नाच को न देखें. याकूब भक्ति का मतलब?'
इन्होंने किया अभिनेता का बचाव
दूसरी ओर, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मामले को तूल नहीं दिए जाने की बात कही है. उन्होंने कहा, 'ऐसी बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए. इसकी अनदेखी करनी चाहिए.' हालांकि, उन्होंने यह भी सवाल किया है कि क्या सलमान देश की न्यायपालिका पर सवाल उठा रह हैं?
बीजेपी नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने सलमान के ट्वीट को निजी विचारों से जोड़कर देखने की बात कही है. उन्होंने कहा, 'यह एक लोकतांत्रिक देश है. हर किसी को अपनी राय और बात रखने का अधिकार है.' एक्टर रजा मुराद ने भी सलमान का पक्ष लेते हुए कहा है कि एक नागरिक होने के नाते सलमान को अपने विचार रखने का अधिकार है. वह लोकतांत्रिक देश के नागरिक हैं.
पिता सलीम ने भी जताई आपत्ति
सलमान खान के पिता सलीम खान ने भी अपने बेटे के बयान को 'अशोभनीय' करार दिया है. सलीम खान ने कहा, 'यह एक अशोभनीय टिप्पणी है. जिस व्यक्ति को पूरी बात की जानकारी नहीं हो उसकी टिप्पणी का कोई अर्थ नहीं है. सलमान एक कलाकार हैं. मामले में उन्हें ज्यादा कुछ पता नहीं है. उनकी टिप्पणी से केस पर कोई असर नहीं पड़ना चाहिए. न ही ज्यादा तूल देनी चाहिए.'
के समर्थन में सलमान खान ने देर रात कई ट्वीट किए. सलमान ने लिखा, 'टाइगर मेमन को पकड़ो, जो बिल्ली की तरह छुपा है और हम एक बिल्ली को नहीं पकड़ पा रहे...'
Hang tiger .
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan)
Brother is being hanged for tiger. Aarrre Whr is tiger?
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan)
Tiger ki hi to kami hai India mein. Tiger ko Lao. Hum toh upne family par mar jaaaeen. Tiger tumhaara bhai kuch Dino mein tumhare liyeh
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan)
Phasisi k phande pe chardne walla hai . Koi statement. Koi address. Kuch toh bolo k tum teh. Wah bhai ho toh aisa. Matlab. Ya khoob menan.
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan)
Kaun sa tiger kaisa tiger kidhar hai tiger. Samaj raha hai tiger. Kay soch k nam diya tha aur kya maina nikal liya uus ka.
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan)
1 innocent man killed is killing the humanity
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan)
Get tiger hang him. Parade him not his brother
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan)
Sharif Saab ek darkhaust hai k agar yeh aap k mulkh mein hai toh plz iktila kar deejiyeh.
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan)
been wanting to tweet Tis fr 3 days n was afraid to do so but it involves a man's n family. Don't hang brother hang tha lomdi who ran away
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan)
N no 1 ever Address him as tiger ever . Does not deserve that at all. Hang that.............. fill in th blanks
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan)
अपने ट्वीट में सलमान ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से भी गुजारिश की है कि टाइगर अगर पाकिस्तान में है, तो भारत को बताएं. सलमान ने यह भी लिखा कि वे पिछले तीन दिन से ये ट्वीट करना चाह रहे थे, पर डर की वजह से चुप थे.
गौरतलब है कि नागपुर जेल में कैद मुंबई ब्लास्ट के गुनहगार याकूब मेमन को 30 जुलाई को फांसी दी जानी है. हालांकि पर रविवार को महाराष्ट्र के गवर्नर भी अपना फैसला सुना सकते हैं.