भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) के छात्रों ने टीवी अभिनेता और बीजेपी सदस्य गजेंद्र चौहान को संस्थान की संचालन परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर शुक्रवार को दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी छात्रों ने चौहान की नियुक्ति तत्काल वापस लेने की मांग की है.
छात्रों ने किया. शास्त्री भवन में ही केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का मुख्यालय है और इसी मंत्रालय ने चौहान की नियुक्ति की है.
अपने हाथों में तख्तियां लिए प्रदर्शनकारी छात्र नारेबाजी कर रहे थे और एनडीए सरकार पर शिक्षा के 'भगवाकरण' का आरोप लगा रहे थे. छात्रों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती, वे अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे.
एफटीआईआई के लगभग सभी छात्र कर रहे हैं. चौहान ने लोकप्रिय टीवी धारावाहिक 'महाभारत' में युधिष्ठिर का किरदार निभाया था.
पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों को हिरासत में ले लिया और उन्हें संसद मार्ग पुलिस थाने ले गई.
एफटीआईआई छात्र संघ ने अपनी मांगों को लेकर 15 जून को सूचना एवं प्रसारण मंत्री अरूण जेटली को एक पत्र भेजा था. एफटीआईआई के निदेशक डी नारायण के जरिए यह पत्र भेजा गया था.
भाषा से इनपुट