scorecardresearch
 

कोहरे के कारण कुछ रेलगाड़ियां रद्द और कई गाड़ियों के समय में फेर बदल

घना कोहरा छाये रहने के कारण नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सुबह छह बजकर पंद्रह मिनट पर चलने वाली भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस गाड़ी को रद्द कर दिया गया और चार गाड़ियों के समय में परिवर्तन किया गया है.

Advertisement
X

घना कोहरा छाये रहने के कारण नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सुबह छह बजकर पंद्रह मिनट पर चलने वाली भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस गाड़ी को रद्द कर दिया गया और चार गाड़ियों के समय में परिवर्तन किया गया है.

जिन रेलगाड़ियों की समय सारणी में बदलाव किया गया है उनमें पुरी एक्सप्रेस, लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस, नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस और गोवा एक्सप्रेस शामिल हैं. उत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने उपरोक्त जानकारी दी है.

प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली आनेवाली करीब 50 गाड़ियां निर्धारित समय से कई घंटे विलंब से चल रही हैं, जिसमें पटना राजधानी एक्सप्रेस गाड़ी भी शामिल है. खराब मौसम के चलते रेलवे ने बुधवार को 31 जनवरी तक 19 गाड़ियों को रद्द करने की घोषणा की थी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement