दिल्ली एनसीआर में सोमवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए. हालांकि भूकंप के झटके उत्तर भारत में ज्यादा तेज नहीं थे. धरती हिली तो लोग एक-बार फिर चौकन्ने हो गए.
इन आठ तरीकों से बचें भूकंप सेकाफी लोग ऑफिस और घरों से बाहर निकल आए. बताया जा रहा है कि के अलावा उत्तर प्रदेश और पंजाब में भी महसूस किए गए. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में भी हल्के झटकों से धरती हिली.

जानकारी के मुताबिक, तजाकिस्तान में भी भूकंप के चलते धरती हिली. यहां 7.2 मापी गई है. भूकंप का केंद्र भी तजाकिस्तान ही बताया जा रहा है. भूकंप का केंद्र धरती से करीब 28 किलोमीटर नीचे था.
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, देश के कुल छह राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. इनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं. जबकि भारत के अलावा तीन अन्य देशों में भी भूकंप से धरती हिली. पाकिस्तान, अफगानिस्तान और तजाकिस्तान में झटके आए.
बता दें कि पिछले महीने भी दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. उस वक्त इसकी तीव्रता 6.0 मापी गई थी.