scorecardresearch
 

इंटरसेप्टर मिसाइल 'अस्त्र' का सफल परीक्षण

हवा से हवा में वार करने वाले स्वदेशी 'अस्त्र' इंटरसेप्टर प्रक्षेपास्त्र का शुक्रवार को ओडिशा स्थित रक्षा केंद्र में सफल परीक्षण किया गया.

Advertisement
X

हवा से हवा में वार करने वाले स्वदेशी 'अस्त्र' इंटरसेप्टर प्रक्षेपास्त्र का शुक्रवार को ओडिशा स्थित रक्षा केंद्र में सफल परीक्षण किया गया.

भुवनेश्वर से 230 किलोमीटर दूर चांदीपुर एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) से प्रक्षेपास्त्र को दागा गया. आईटीआर निदेशक एम.वी.के.वी. प्रसाद ने कहा, 'प्रक्षेपास्त्र सफल रहा. प्रक्षेपास्त्र को शुक्रवार को भूमि से दागा गया.'

एम.वी.के.वी. प्रसाद ने कहा कि यह विकास परीक्षण था और इससे एक मानवरहित विमान को निशाना बनाया गया, जिसे प्रक्षेपास्त्र दागने से कुछ ही मिनट पहले इसी केंद्र से उड़ाया गया था. अस्त्र सामने से आ रहे शत्रु विमान पर 80 किलोमीटर की दूरी तक हमला कर सकता है, जबकि 20 किलोमीटर दूर स्थित शत्रु विमान का ध्वनि से तेज रफ्तार के साथ पीछा कर सकता है.

सेना ने इसी केंद्र से एक दिन पहले परमाण आयुध ले जाने में सक्षम स्वदेशी पृथ्वी-2 बैलेस्टिक प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किया था. इन प्रक्षेपास्त्रों का इसी केंद्र से पहले भी कई बार परीक्षण किया गया है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement