scorecardresearch
 

बैलिस्टिक मिसाइल इंटरसेप्टर का सफल परीक्षण

भारत ने शुक्रवार को ओडिशा के तट से बैलिस्टिक मिसाइल इंटरसेप्टर का परीक्षण किया. यह मिसाइल दुश्मनों के मिसाइल को भेदकर देश की रक्षा करेगा.

Advertisement
X
बैलिस्टिक मिसाइल इंटरसेप्टर
बैलिस्टिक मिसाइल इंटरसेप्टर

भारत ने शुक्रवार को ओडिशा के तट से बैलिस्टिक मिसाइल इंटरसेप्टर का परीक्षण किया. यह मिसाइल दुश्मनों के मिसाइल को भेदकर देश की रक्षा करेगा.

स्वदेशी तकनीक से निर्मित एडवांस एयर डिफेंस (एएडी) इंटरसेप्टर मिसाइल का परीक्षण-प्रक्षेपण भुवनेश्वर से 170 किलोमीटर दूर भद्रक जिले के धामरा के नजदीक ओडिशा तट के व्हीलर द्वीप से किया गया.

इंटरसेप्टर मिसाइल का परीक्षण-प्रक्षेपण निशाना बनाए जाने वाले मिसाइल के परीक्षण-प्रक्षेपण के कुछ ही मिनट बाद किया गया. इंटरसेप्टर मिसाइल द्वारा जिस मिसाइल को भेदना था, उसका परीक्षण-प्रक्षेपण व्हीलर द्वीप से 70 किलोमीटर दूर बालासोर जिले में चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से किया गया था.

रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (डीआरडीओ) के प्रवक्ता रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि दिन में 12.52 बजे मिसाइल ने लक्ष्य को सफलतापूर्वक भेद दिया. गुप्ता ने कहा कि यह परीक्षण अत्यधिक सफल रहा. इस दौरान कई लक्ष्यों का परीक्षण किया गया.

एक इलेक्ट्रानिक लक्ष्य को प्रक्षेपित किया गया जिसे रडार द्वारा चिन्हिन किया गया. इसके बाद मिसाइल को प्रक्षेपित किया गया, जिसने सफलतापूर्वक लक्ष्य को भेद दिया.

Advertisement
Advertisement