scorecardresearch
 

दिल्ली मेट्रो ने कर बकाए की पहली किस्त के तौर पर जारी किए 37 लाख रुपये

दिल्ली नगर निगम ने कहा कि दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने संपत्ति करों के बकाए की पहली किस्त के तौर पर 37 लाख रुपए जारी किए हैं. यह रकम दिल्ली मेट्रो की ओर से दिल्ली नगर निगम को दी जानी थी.

Advertisement
X

दिल्ली नगर निगम ने कहा कि दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने संपत्ति करों के बकाए की पहली किस्त के तौर पर 37 लाख रुपए जारी किए हैं. यह रकम दिल्ली मेट्रो की ओर से दिल्ली नगर निगम को दी जानी थी.

दिल्ली नगर निगम के पाषर्द एवं नेता लंबे समय से इस बात की शिकायत कर रहे थे कि निगम अधिकारी दिल्ली मेट्रो से करों की बकाया राशि प्राप्त करने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं कर रहे.

एमसीडी की उच्चाधिकार प्राप्त संपत्ति कर समिति के अध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली मेट्रो ने पहली किस्त के तौर पर 37 लाख रुपए जारी किए हैं. दिल्ली मेट्रो को संपत्ति करों की बकाया राशि के तौर पर 10 करोड़ रुपए जमा करने थे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement