scorecardresearch
 

दिल्ली में रिमझिम बारिश, तापमान में गिरावट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार की सुबह सर्द हवाओं ने मौसम में सिहरन पैदा कर दी. न्यूनतम तापमान औसत से तीन डिग्री ऊपर 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने दिन में तेज बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है.

Advertisement
X

में शनिवार की सुबह सर्द हवाओं ने मौसम में सिहरन पैदा कर दी. न्यूनतम तापमान औसत से तीन डिग्री ऊपर 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. ने दिन में तेज बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकरी ने बताया कि दिन के समय आसमान पर बादल छाए रहेंगे. शहर के कुछ हिस्सों में तेज बारिश होने की संभावना है.

आईएमडी के मुताबिक शनिवार सुबह 8.30 बजे 15 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई जबकि वातावरण में आद्रता 93 प्रतिशत रही. दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

शुक्रवार का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement