scorecardresearch
 

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ भी नहीं...', पीएम मोदी के ऐलान के बावजूद विपक्ष अपने स्टैंड पर कायम

पेपर लीक मामले पर पीएम मोदी के 'त्वरित कार्रवाई' के वादे पर कांग्रेस, कॉकरोच जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी की ओर से तीखी प्रतिक्रियाएं दी है. पीएम मोदी के भरोसा दिलाने के बाद भी विपक्ष अपने स्टैंड पर कायम है और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहा.

Advertisement
X
पेपर लीक के मुद्दे पर पीएम मोदी बनाम राहुल गांधी (Photo-ITG)
पेपर लीक के मुद्दे पर पीएम मोदी बनाम राहुल गांधी (Photo-ITG)

पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार और रोजगार के मुद्दे पर सड़क से संसद तक संग्राम छिड़ा हुआ है. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पेपर लीक करने वालों को कड़ी सजा देने का वादा किया. पेपर लीक मामले की जल्द सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाने की बात कही. प्रधानमंत्री के सख्त कार्रवाई वाले बयान के बाद भी सीजेपी और विपक्ष अपने स्टैंड और अपनी मांग पर कायम हैं. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पेरर लीक मामले शामिल लोगों को त्वरित और कड़ी सजा देने का वादा करते हुए कहा कि हमारे युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. 

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने पेपर लीक करने में शामिल लोगों को त्वरित और कड़ी सजा सुनिश्चित करने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने का निर्णय लिया है. संबंधित अधिकारियों और पदाधिकारियों को इस संबंध में सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं.

पीएम मोदी के ऐलान पर सीजेपी की प्रतिक्रिया

पेपर लीक मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान के बाद छात्र आंदोलन की अगुवाई कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) अभी भी अपने स्टैंड पर कायम है. सीजेपी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की अपनी मांग दोहराई, सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रधान पर कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर के रास्ते खुले हुए हैं., केंद्र सरकार के इस प्रस्ताव पर अब जंतर-मंतर आने का हवाला दिया है. 

Advertisement

राहुल गांधी भी अपने स्टैंड पर पूरी तरह कायम

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा  कि हमारे युवाओं के भविष्य को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है. आपने न सिर्फ हमारी शिक्षा व्यवस्था पर पूरा कब्जा होने और उसे बर्बाद होने दिया, बल्कि उसे बढ़ावा भी दिया। इसके जिम्मेदार हर व्यक्ति को संरक्षण दिया. 

विपक्ष के नेता

राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों की मांगें बिल्कुल साफ हैं, उन्होंने तीन मांगें फिर दोहराईं, जिसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने, छात्रों से माफी मांगन और छात्रों के साथ हिंसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही. 

कांग्रेस के संचार प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री में संसद में खड़े होकर बोलने और गंभीर बहस में शामिल होने का साहस नहीं है, जैसा कि उनके सभी पूर्ववर्तियों ने जरूरत पड़ने पर किया था.

पीएम मोदी के बयान पर सपा ने उठाए सवाल

पीएम नरेंद्र मोदी के नीट पेपर विवाद पर आए बयान के बाद सपा के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा कि इनके(भाजपा) कार्यकाल में कितने पेपर लीक हुए हैं और कितनों के खिलाफ कार्रवाई हुई है? अभी तक किसी को कोई सजा हुई है? आप सत्ता में बैठे हैं और जनता आपसे जवाब चाहती है. ये प्रदर्शन कर रहे बच्चे कोई किराए पर लाए नहीं गए हैं... यह तरीका ठीक नहीं है. जो लोग सिविल कपड़ों में बच्चों पर लाठियां बरसा रहे थे, वे लोग कौन थे?

Advertisement

सरकार से छात्रों का भरोसा टूट गया है-प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांध ने कहा कि बच्चों और छात्रों का सिस्टम से भरोसा टूट गया है, जब भरोसा ही नहीं रहा, तो उसी सिस्टम का दिया हुआ समाधान बच्चे कैसे स्वीकार करेंगे? यह बात हर मां-बाप समझते हैं और हमारे प्रधानमंत्री और सरकार को भी समझनी चाहिए, अगर सरकार समाधान चाहती है, तो पहले बच्चों की बात सुने और उनकी मांगें पूरी करे.

उन्होंने कहा कि आज देश के हजारों छात्र सड़कों पर हैं, इंडिया गेट पर हैं, जंतर-मंतर पर हैं और पूरे देश में प्रदर्शन कर रहे हैं, ऐसे समय में नेताओं को अपना डर छोड़कर जनता की बात सुननी पड़ेगी. प्रियंका ने कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ, कई घायल हुए। कल रात उन्हें पीटा गया और सुबह ट्वीट करके कहा गया कि बच्चों की चिंता है. अगर सच में चिंता है, तो लाठी क्यों चली? आंसू गैस क्यों छोड़ी गई? 

प्रियंका ने कहा कि बच्चों को बुलाइए, उनसे बात कीजिए और उनकी बात सुनिए. अगर सरकार भरोसा वापस लाना चाहती है, तो सिस्टम से बाहर निकलकर कुछ ठोस कदम उठाने होंगे. पहला कदम शिक्षा मंत्री का इस्तीफा होना चाहिए.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement