बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर को बड़ा झटका लगा है. जन सुराज के वरिष्ठ नेता बिट्टू सिंह और केसी सिन्हा ने पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है. पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में केसी सिन्हा ने कुम्हरार सीट से जन सुराज के टिकट पर चुनाव लड़ा था.
बीजेपी में शामिल हुए के.सी. सिन्हा का क्षेत्र में अच्छा प्रभाव माना जाता है, क्योंकि उन्होंने पिछले चुनाव में कुम्हरार सीट से जन सुराज के आधिकारिक टिकट पर अपनी किस्मत आजमाई थी. उपचुनाव से ठीक पहले उनके और बिट्टू सिंह जैसे नेताओं के पाला बदलने से अब चुनावी मैदान में प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं.
नितिन नवीन के राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद खाली हुई इस सीट पर पार्टी ने नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया है. नीरज युवा मोर्चा से जुड़े नेता हैं. बीजेपी ने उन्हें पिछले उम्मीदवार अभिषेक कुमार (बंटी) के नाम वापस लेने के बाद मैदान में उतारा है. जहां प्रशांत किशोर खुद मैदान में हैं.
बता दें कि बांकीपुर समेत मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान होगा और तीन अगस्त को नतीजे घोषित होंगे.