गुवाहाटी में पासपोर्ट और चुनावी हलफनामे को लेकर उठे विवाद पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की पत्नी रिनिकी भुयान सरमा ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के आरोपों पर तीखा जवाब दिया है. उन्होंने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी के पास लोगों को बदनाम करने के अलावा कोई काम नहीं बचा है.
रिनिकी भुयान सरमा ने कहा कि ऐसा लगता है जैसे कांग्रेस के नेताओं को किसी ने भड़का दिया है और वो लगातार झूठे आरोप लगाकर लोगों की छवि खराब करने में लगे हुए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शीर्ष से लेकर नीचे तक एआई जनरेटेड और फोटोशॉप सामग्री का इस्तेमाल कर बदनाम करने की कोशिश कर रही है.
#WATCH | Guwahati: On Congress leader Pawan Khera's allegations over her passports, and CM's election affidavit, wife of Assam CM Himanta Biswa Sarma, Riniki Bhuyan Sharma says, "It seems that a mad dog has bitten them and from the top rung of the Congress to the lowest rung, I… pic.twitter.com/2iZuKhw6ra
— ANI (@ANI) April 6, 2026
कांग्रेस पर AI और फोटोशॉप से बदनाम करने का आरोप
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने एक तरह का प्लेबुक तैयार कर लिया है, जिसके तहत व्यवस्थित तरीके से लोगों के खिलाफ गलत बातें फैलाई जा रही हैं. उन्होंने इसे असमिया समाज के लिए शर्मनाक उदाहरण बताया और कहा कि इतनी पुरानी और अनुभवी पार्टी का इस तरह का व्यवहार बेहद निराशाजनक है.
रिनिकी भुयान सरमा ने यह भी कहा कि पिछले दो साल से उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस उनके साथ-साथ उनके बच्चों को भी लगातार बदनाम करने की कोशिश कर रही है, जबकि उनका परिवार राजनीति से कोई संबंध नहीं रखता है.
पवन खेड़ा के आरोपों पर सियासी घमासान तेज
उन्होंने कहा कि यह सब कुछ बिना किसी आधार के किया जा रहा है और इसका मकसद सिर्फ उनकी छवि खराब करना है. उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पार्टी इस मुद्दे को बेवजह बढ़ा रही है और व्यक्तिगत स्तर पर हमला कर रही है. इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है और इस मुद्दे पर सियासी बयानबाजी तेज होने की संभावना है.