शराब कारोबारी विजय माल्या के देश छोड़कर जाने के मुद्दे पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि जब सीबीआई सीधे पीएम को रिपोर्ट करती है तो माल्या को देश छोड़कर जाने की इजाजत कैसे मिल गई.
बिना पूछे सीबीआई ने कैसे जाने दिया
कहा है कि बिना सबसे बड़े अधिकारी की इजाजत के माल्या को सीबीआई कैसे देश से जाने दे देती. उन्होंने पीएम मोदी से इसका जवाब मांगा है. उन्होंने कहा कि माल्या को आसानी से बाहर जाने दिया गया.
Since CBI directly reports to PM, PM owes an answer why Mallya was allowed to leave India. CBI cudn't hv allowed without approval from top
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal)
गैर ब्रांड के सोने के गहने से हटे एक्साइज ड्यूटी
इसके पहले केजरीवाल ने एक ट्वीट कर गैर ब्रांड के सोने के गहने पर लगाए जाने वाले एक्साइज ड्यूटी को लेकर हमला बोला है. उन्होंने इसे फौरन वापस लिए जाने की मांग की है. उन्होंने इसके साथ ही सोने के गहने खरीद पर टीडीएस काटने का इंतजाम करने की बात कही है.
Modi Govt has backstabbed Jewellers. Modi govt doing same what UPA was doing
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal)