आंध्र प्रदेश के मंत्री रवेला किशोर बाबू के बेटे सुशील को एक लड़की का पीछा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. रविवार को उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा. सुबह उसका मेडिकल चेकअप किया गया है.
सुशील ने किया सरेंडर
मंत्री का बेटा सुशील रविवार सुबह अपने वकीलों के साथ बंजारा हिल्स पुलिस स्टेशन पहुंचा. यहां सुशील ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. शुरुआती पूछताछ के बाद सुशील को मेडिकल चेकअप के लिए ओसमानिया जनरल हॉस्पिटल लाया गया.
AP Min Ravela Babu's son Susheel & his driver arrested on charges of harassment (Pic: Banjara hills police station) pic.twitter.com/j0fmmUHnXh
— ANI (@ANI_news) March 6, 2016
हुई थी पिटाई
महिला से छेड़छाड़ करने की बात का पता चलने के बाद आसपास के लोगों ने सुशील को धुन दिया था. हालांकि उस वक्त तक लोगों को इस बात की जानकारी नहीं थी कि वो एक मंत्री का बेटा है.
महिला ने दर्ज कराई थी शिकायत
एक महिला ने शुक्रवार को बंजारा हिल्स पुलिस स्टेशन पर सुशील के खिलाफ केस दर्ज कराया था . महिला का आरोप था कि गुरुवार की शाम को सुशील ने बंजारा हिल्स रोड नंबर 13 पर उसके साथ बदसलूकी की थी. आरोप है कि घटना के वक्त सुशील नशे की हालत में था और सड़क पर चल रही महिला का हाथ पकड़ा. उस वक्त सुशील का ड्राइवर अप्पा राव गाड़ी चला रहा था. पीड़िता ने बताया, 'उन्होंने मेरा हाथ पकड़ा और मुझे कार में बैठने के लिए कहा, मैं किसी तरह बच गई. मैंने अपने पति से शिकायत की और स्थानीय लोगों ने उनकी पिटाई कर दी. फिर हम पुलिस के पास शिकायत लेकर आए, जिसके बाद हमें पता चला कि वो एक मंत्री का बेटा है.' रवेला किशोर बाबू आंध्र प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री हैं.