scorecardresearch
 

डीयू छात्र संघ चुनाव की सभी तैयारी पूरी

आचार संहिता की सख्ती के बीच शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) का चुनाव होना है तथा एनएसयूआई और एबीवीपी जैसे छात्र संगठन इस बार सिर्फ एक एक पदों के लिए चुनाव लड़ रहे हैं.

Advertisement
X

आचार संहिता की सख्ती के बीच शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) का चुनाव होना है तथा एनएसयूआई और एबीवीपी जैसे छात्र संगठन इस बार सिर्फ एक एक पदों के लिए चुनाव लड़ रहे हैं.

चुनावी मैदान में हैं 29 उम्‍मीदवार
डूसू चुनाव में अपेक्षाकृत कमजोर माने जाने वाले आईएनएसओ और एसएफआई जैसे छात्र संगठनों को इस चुनाव में कई पदों के प्रमुख दौर में होने की बात कही जा रही है. डूसू चुनाव के चार पदों.अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के लिए कुल 29 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं.

सुबह 8:30 बजे से शुरू होगा मतदान
दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन में एनएसयूआई और एबीवीपी के तीन तीन उम्मीदवारों को दोषी ठहाराये जाने के बाद ये संगठन इस साल सिर्फ एक एक सीट पर ही अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. शायद पहली बार ये छात्र संगठन डूसू चुनाव के सभी पदों के लिए नहीं लड़ रहे हैं. सुबह के कालेजों में मतदान आठ बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा जो 12 बजकर 30 मिनट तक चलेगा जबकि सांघ्य कालेजों में दोपहर तीन बजे से शाम सात तक बजे तक मतदान होगा. मतगणना अगले दिन होगी.

Advertisement
Advertisement