अगस्ता वेस्टलैंड मामले में बिचौलिए की भूमिका निभाने वाले क्रिश्चियन मिशेल को 5 दिन की सीबीआई कस्टडी में भेज दिया गया है. इस बीच मिशेल के वकील अल्जो के जोसेफ को लेकर बवाल मच गया है. जोसेफ यूथ कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट के नेशनल इंचार्ज हैं. यूथ कांग्रेस ने उन्हें निकाल दिया है.
Amrish Ranjan Pandey, IYC, Spox: Aljo K Joseph appeared in his personal capacity. He didn't consult Youth Congress before appearing in the case. IYC does NOT endorse such actions.IYC has removed Aljo Joseph from IYC’s Legal Dept&expelled him from the party with immediate effect.
— ANI (@ANI)
इससे पहले आजतक से खास बातचीत करते हुए अल्जो जोसेफ ने कहा कि यह मेरा प्रोफेशन है, मैं अपना काम कर रहा हूं. मैं सुप्रीम कोर्ट में वकील हूं, जेटली साहब भी तो तरह-तरह के लोगों के केस लड़ते हैं. दुबई और इटली से मिशेल के वकीलों ने मुझसे संपर्क किया तब मैंने केस लड़ने के लिए रजामंदी दी.
जेटली साहब भी बहुतों के केस लड़ते हैं
उन्होंने कहा कि मैं यूथ कांग्रेस के लीगल डिपार्टमेंट का कोऑर्डिनेटर हूं, लेकिन यह मेरा प्रोफेशन है. इसमें कांग्रेस का कोई लेना देना नहीं है. मैं अपनी नौकरी कर रहा हूं. यह मेरा प्रोफेशन है. प्रोफेशनल काम करने के लिए बीजेपी वाले इतना हल्ला क्यों कर रहे हैं? जेटली साहब तो बहुत लोगों के लिए अपील करते हैं.
मेरे पास कोई बिजनेस नहीं
अल्जो जोसेफ ने कहा कि यह मेरा ब्रेड एंड बटर है. मेरे पास कोई बिजनेस नहीं है. मैं दिल्ली में केरल से आया हूं. मैं यहां पर प्रैक्टिस कर रहा हूं. मिशल के पर उन्होंने कहा कि अभी तक मुझे पेपर नहीं मिला है इसलिए मैं इस पर कमेंट नहीं कर सकता. मैंने कागजों की मांग की है. उन्होंने बोला है कि वह कल सुबह पेपर देंगे. उसके बाद ही केस को देख कर मैं कमेंट कर सकता हूं.
राजदार को बचाने निकले नामदार के नेता
इस मामले में बीजेपी ने अल्जो के जोसेफ पर सवाल उठाया है. दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता अशोक गोयल ने ट्वीट करके लिखा कि राजदार को बचाने के लिए नामदार के नेता अल्जो जोसेफ निकले हैं.