scorecardresearch
 

लोकसभा में उठा AAP की एक एक्टिविस्ट की कथित खुदकुशी का मामला

लोकसभा में गुरुवार को शून्यकाल के दौरान बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी की एक एक्टिविस्ट की कथित खुदकुशी का मामला उठाया.

Advertisement
X
सांसद मीनाक्षी लेखी
सांसद मीनाक्षी लेखी

लोकसभा में गुरुवार को शून्यकाल के दौरान बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी की एक एक्टिविस्ट की कथित खुदकुशी का मामला उठाया.

इस पर मीनाक्षी लेखी ने कहा कि आम आदमी पार्टी की एक्टिविस्ट ने सुसाइड करने से पहले अपने सुसाइड नोट में आप नेता और कुछ पर आरोप लगाया है. लेखी का कहना है कि महिला ने बार-बार इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं को शिकायत भी की. मुख्यमंत्री तक भी ये मामला उठाया गया है मगर कुछ भी नहीं हुआ. बल्कि कुछ लोगों की तरफ से उस पर समझौते के लिए दबाव डाला गया.

AAP में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ा
मीनाक्षी लेखी का कहना है कि में महिलाओं को लेकर ऐसे मामले बढ़ते जा रहे हैं. ऐसे में इलेक्शन कमीशन को पार्टी पर कार्रवाई करनी चाहिए और उसकी मान्यता रद्द कर देनी चाहिए. इससे पहले भी बीजेपी के दूसरे नेता भी आम आदमी पार्टी के नेताओं पर इस मामले को अनदेखा करने का आरोप लगाते रहे हैं.

Advertisement

ये है पूरा मामला
पूरा मामला यह है कि आम आदमी पार्टी की एक ने एक वर्कर पर यौन शोषण का आरोप लगाया था और उसने कई जगह पर इस मामले को लेकर अपनी शिकायत की गुहार लगाई लेकिन कुछ ना होता देख बाद में सुसाइड कर लिया था.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement