दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पहलाज निहलानी पर भारतीय जनता पार्टी के कहने पर फिल्म 'उड़ता पंजाब' में काट-छांट का आरोप लगाया.
What else cud one expect in Modi regime?
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal)
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'पहलाज निहलानी का बयान (फिल्म के सह निर्माता अनुराग कश्यप को आम आदमी पार्टी से जोड़ना) स्पष्ट करता है कि उन्होंने बीजेपी के निर्देश पर फिल्म पर रोक लगाई.'
Pahlaj Nihlani's statement makes it amply clear that he has stopped the film on BJP's instructions
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal)
अनुराग पर आप से पैसे लेने का आरोप
इससे पहले आरोप लगाया था कि उन्होंने सुना था कि कश्यप ने 'उड़ता पंजाब' के जरिए पंजाब राज्य की छवि खराब दिखाने के लिए 'आप से पैसे लिए' और कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में इसे लेकर चर्चा है. फिल्म 'उड़ता पंजाब' के सह-निर्माता अ के फैंटम फिल्म्स एंड बालाजी मोशन पिक्चर्स से सेंसर बोर्ड ने कहा है कि अगर वह फिल्म को रिलीज करना चाहते हैं, तो कुल 89 सीन हटा दें.
अनुराग ने भी निहलानी से माफी की मांग की
इससे नाराज कश्यप ने के अध्यक्ष निहलानी पर तानाशाह की तरह व्यवहार करने का आरोप लगाया. आप से पैसे के लेने के आरोप पर उन्होंने निहलानी से माफी मांगने की मांग की. उनके तुरंत बाद आम आदमी पार्टी ने भी दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप पर सफाई दी और पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर नशे के खिलाफ बनी फिल्म रोकने का आरोप लगाया.
आप ने खारिज किया निहलानी का आरोप
आप नेता दिलीप पांडे और आशीष खेतान ने निहलानी के आरोपों को खारिज किया. उन्होंने कहा कि पंजाब में ड्रग की समस्या सामने आने से राज्य सरकार डर रही है. लोगों को पंजाब सरकार की सच्चाई का पता चलना चाहिए. दोनों नेताओं ने कहा कि नशे की समस्या, एक फिल्म के रिलीज होने से बड़ी समस्या है. फिल्म को रोक देने से से मुक्ति नहीं मिल जाएगी.
आप क्या खाएँगे, क्या पहनेंगे, क्या बोलेंगे, क्या देखेंगे, क्या पढ़ेंगे - अब ये सब RSS और मोदी जी तय करेंगे। v scary
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal)
फिल्म से डरे पीएम मोदी और बादल
आप नेताओं ने कहा कि यह निहलानी का व्यक्तिगत फैसला है, यह सही नहीं है. वो बीजेपी से जुड़े हैं और मोदी ब्रिगेड के लोग हैं. पीएम मोदी और फिल्म 'उड़ता पंजाब' को रिलीज होने से रोक रहे हैं.
(IANS इनपुट के साथ)