scorecardresearch
 

गढ़चिरौली में नक्सली हमला, 2 पुलिसकर्मी घायल

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों ने सोमवार को पुलिस दल पर गोलियां चलाईं जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए.

Advertisement
X

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों ने सोमवार को पुलिस दल पर गोलियां चलाईं जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए.

पुलिस ने कहा कि घटना उस समय हुई जब बाल एवं महिला अधिकार आयोग का एक दल पुलिस के साथ एक कार्यक्रम के बाद जिला मुख्यालय लौट रहा था.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अभियान) राहुल सेठ ने कहा कि नक्सली गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. दोनों को हल्की चोटें लगी हैं और उन्हें जिला मुख्यालय भेजा गया है.

नक्सली गोलीबारी के बाद महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा के पास धनोरा तालुक में स्वंगा और कमानगढ़ के बीच नक्सलियों के साथ करीब 15 मिनट तक भारी गोलीबारी हुई.

सेठ ने कहा कि यह दल एक कार्यक्रम में शामिल होने एक सुदूरवर्ती इलाके में गया था और गोलीबारी शुरू होने के बाद यह दल वहां से चला गया.

Advertisement

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो देखने के लिए जाएं पर.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement