scorecardresearch
 

संघ ने सुदर्शन के सोनिया पर दिए गए बयान पर खेद जताया

आखिरकार संघ ने सुदर्शन के बयान पर खेद जता ही दिया. कुछ समय पहले तक सुदर्शन के बयान से अपना पल्‍ला झाड़ने वाले संघ के नेता अब सुदर्शन के बयान पर कांग्रेस को खेद जता दिया है. 

Advertisement
X
RSS
RSS

आखिरकार संघ ने सुदर्शन के बयान पर खेद जता ही दिया. कुछ समय पहले तक सुदर्शन के बयान से अपना पल्‍ला झाड़ने वाले संघ के नेता अब सुदर्शन के बयान पर कांग्रेस को खेद जता दिया है.

सियासत में भाषा पर संयम रखना आसान नहीं रह गया है. यहां तक कि सही आचरण की वकालत करने वाले आरएसएस के नेता भी अब जुबान पर काबू नहीं रख पा रहे. संघ के पूर्व प्रमुख सुदर्शन ने भोपाल में सोनिया गांधी पर ऐसा हल्ला बोला कि संघ के साथ साथ बीजेपी की बोलती भी बंद हो गई और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बैकफुट पर दिख रही कांग्रेस हमलावर हो गई. कांग्रेस के हमलावर रवैये के बाद संघ ने खेद जता दिया.

इस बीच आज दिल्ली में आरएसएस मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार हंगामा किया. बेकाबू कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झ़डप भी हुई, उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का भी इस्तेमाल किया. महाराष्ट्र के अकोला में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धावा बोला और पार्टी दफ्तर को तहस नहस कर दिया.

Advertisement

बुधवार को भोपाल में संघ की रैली के दौरान सोनिया गांधी के खिलाफ सुदर्शन की जुबान जरा फिसल गई. सुदर्शन ने सोनिया को सीआईए एजेंट बोल दिया. देश के कई अन्य शहरों में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुदर्शन और आरएसएस के ख़िलाफ़ उग्र प्रदर्शन किया है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement