scorecardresearch
 

कड़े शब्दों से बचें आडवाणीः मनमोहन सिंह

आए दिन भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी की ओर से हमलों का शिकार होने वाले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि आडवाणी ‘असंयमित’ दिखाई देते हैं.

Advertisement
X
मनमोहन सिंह
मनमोहन सिंह

आए दिन भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी की ओर से हमलों का शिकार होने वाले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि आडवाणी ‘असंयमित’ दिखाई देते हैं.


प्रधानमंत्री ने आडवाणी से कहा कि वह उनकी आलोचना करने में ‘कड़े शब्दों का इस्तेमाल करने से बचें.’ मनमोहन ने इस सवाल पर भी कोई टिप्पणी नहीं दी कि क्या आडवाणी में प्रधानमंत्री बनने की योग्यता है. उन्होंने कहा कि इस बारे में देश के लोगों को फैसला करना है.


आडवाणी द्वारा प्रधानमंत्री पर बार-बार हमला बोलने पर टिप्पणी करने के सवाल पर मनमोहन ने कहा, ‘विदेशी धरती पर, मैं किसी राष्ट्रीय नेता की आलोचना नहीं करूंगा.’ भाजपा नेता आडवाणी ने मंगलवार को ही कहा था कि मनमोहन ‘सबसे कमजोर प्रधानमंत्री’ हैं और उन्हें प्रधानमंत्री पर ‘तरस’ आता है.


दक्षिण अफ्रीका की अपनी तीन दिवसीय यात्रा से लौटते हुए मनमोहन ने आडवाणी को उनकी ‘जन चेतना यात्रा सफल’ होने के लिए शुभकामना दी.


दूसरी ओर प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें आशा है कि आडवाणी ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करेंगे, जो राजनीति में ‘असंयमित मानी जाए.’ उन्होंने कहा कि ‘कड़े शब्दों से बचना बेहतर है.’

Advertisement
Advertisement