उत्तर प्रदेश के लगभग 5000 करोड़ रुपये के घोटाले में की टीम ने शनिवार को उत्तर प्रदेश एवं बिहार के 12 शहरों में एक साथ छापे मारे.
सीबीआई की टीम ने शनिवार सुबह लखनऊ में तीन सीएमओ के ठिकानों पर छापा मारा और वहां से महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेजों एवं कम्प्यूटर हार्ड डिस्क को कब्जे में ले लिया.
लखनऊ के अलावा सीबीआई की टीमों ने 12 शहरों में 23 ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें मेरठ, गाजियाबाद, कानपुर, वाराणसी, और गोरखपुर शामिल हैं. सीबीआई ने सीएमओ एवं डिप्टी सीएमओ के घरों पर भी छापेमारी की.
बिहार में राजधानी पटना सहित तीन जगहों पर छापे मारे और वहां से दस्तावेज एवं कम्प्यूटर की हार्डडिस्क को अपने कब्जे में ले लिया.
गौरतलब है कि सीबीआई ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में करीब 30 जगहों पर छापेमारी कर चार नई प्राथमिकी दर्ज कराई थी. एनआरएचएम घोटाले में सीबीआई अबतक 12 प्राथमिकी दर्ज करा चुकी है.