scorecardresearch
 

मोदी किसी प्रमाण पत्र के मोहताज नहीं: भाजपा

वर्ष 2002 के साम्प्रदायिक दंगों के चलते विवादों में रहने वाले गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का पुरजोर बचाव करते हुए भाजपा ने कहा कि मोदी किसी प्रमाणपत्र के मोहताज नहीं हैं.

Advertisement
X
नरेंद्र मोदी
नरेंद्र मोदी

वर्ष 2002 के साम्प्रदायिक दंगों के चलते विवादों में रहने वाले गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का पुरजोर बचाव करते हुए भाजपा ने कहा कि मोदी किसी प्रमाणपत्र के मोहताज नहीं हैं.

चेहरा पहचानें, जीतें ईनाम. भाग लेने के लिए
भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा, ‘मोदी ने 10 वर्ष से सुशासन का एक नमूना पेश किया है. सुशासन और विकास के मामले में उन्होंने असाधारण काम किया है.’ प्रसाद से पूछा गया था कि गुजरात में मोदी के नेतृत्व में सरकार के 10 वर्ष पूरे करने की चमक क्या गुजरात दंगों से संबंधित विवादों के चलते फीकी नहीं पड़ रही है.

उन्होंने कहा, ‘मोदी के शासन को संयुक्त राष्ट्र की एक संस्था ने भी सराहा है. उन्होंने विकास के नये मानक स्थापित किये हैं. अक्सर विवाद बेवजह होते हैं. मीडिया भी विवाद पैदा करता है. लेकिन मोदी किसी प्रमाण पत्र के मोहताज नहीं हैं.’

सूचना का अधिकार कानून के बारे में केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की हालिया टिप्पणियों पर प्रसाद ने कहा, ‘आरटीआई पर कांग्रेस के ही मंत्रियों का नजरिया देखकर आश्चर्य होता है. आरटीआई को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अपनी खोज मानते हैं. लेकिन जब यह कानून उन्हीं की सरकार के भ्रष्टाचार का खुलासा करने लगता है तो वे इसे बुरा मानते हैं.’

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘खुर्शीद ने इस कानून की प्रभाव क्षमता पर जाहिरा तौर पर सवाल खड़े किये हैं. इससे यही स्पष्ट होता है कि सरकार के भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करने वाली हर संस्था कांग्रेस के निशाने पर होगी.’

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा पाकिस्तान को उसके चरमपंथियों से रिश्तों को लेकर आगाह करने के बारे में पूछे जाने पर प्रसाद ने कहा, ‘हम ओबामा की बेबाकी का स्वागत करते हैं. लेकिन हम चाहते हैं कि पाकिस्तान के मामले में ओबामा प्रशासन की कथनी और करनी में अंतर नहीं हो.

Advertisement
Advertisement