scorecardresearch
 
पर्यावरण मंजूरी के लिये लवासा की ताजा अर्जी दाखिल

लवासा ने पर्यावरण मंत्रालय से राहत मिलने के बाद पुणे के निकट स्थित तीन हजार करोड़ रुपये की लागत वाली अपनी हिल सिटी परियोजना के पहले चरण की पर्यावरण मंजूरी के लिये ताजा अर्जी दाखिल की है जिस पर एक उच्च स्तरीय समिति विचार कर रही है.

Advertisement
X

पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने कहा कि लवासा ने पहले चरण की परियोजना के लिये पर्यावरण मंजूरी हासिल करने के मकसद से अर्जी दी है जिस पर विचार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस मामले पर विशेषज्ञ आकलन समिति विचार कर रही है.

रमेश ने कहा कि पहले चरण की परियोजना दो हजार हेक्टेयर क्षेत्र की है. दूसरे चरण में तीन हजार हेक्टेयर क्षेत्र आता है. अभी दो हजार हेक्टेयर क्षेत्र वाले चरण पर विचार किया जा रहा है. दो से तीन हफ्ते बाद अगले चरण की अर्जी पर विचार किया जायेगा.

Advertisement

यह पूछने पर कि क्या इस पर फैसला जल्द ही संभव है, मंत्री ने कहा कि मैं नहीं जानता. समिति की बैठक हो रही है. मैं उसके कामकाज में दखल नहीं देता. समिति पहले चरण की मंजूरी पर फैसले के लिये बैठक कर रही है. रमेश ने कहा कि लवासा का मामला अदालत में गया था. अब कंपनी ने पर्यावरण मंजूरी के लिये आवेदन किया है. इस पर मंत्रालय आज और कल विचार करेगा. उचित प्रक्रिया अपनाने के बाद इस पर फैसला किया जायेगा.

Advertisement
Advertisement