scorecardresearch
 

केजरीवाल ने बहस के लिए सोनिया, PM को ललकारा

इंडिया अगेंस्ट करप्शन के कर्ता-धर्ता अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बीच जुबानी जंग रविवार को और तेज हो गई. केजरीवाल ने ट्विट कर चुनौती दी है कि उनसे सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह खुद बहस करें और इस बहस के लिए दिग्विजय सिंह खुद अपने इन बॉस लोगों को तैयार करें.

Advertisement
X
अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल

इंडिया अगेंस्ट करप्शन के कर्ता-धर्ता रविवार को और तेज हो गई. ने ट्विट कर चुनौती दी है कि उनसे सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह खुद बहस करें और इस बहस के लिए दिग्विजय सिंह खुद अपने इन बॉस लोगों को तैयार करें.

गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह ने अरविंद केजरीवाल पर सवालों की बौछार की थी. उन्होंने केजरीवाल से 27 सवालों के जवाब मांगे थे. केजरीवाल ने यह कहते हुए इनके जवाब देने से मना कर दिया था कि सवाल जबाव देने लायक नहीं हैं.

अब केजरीवाल ने दोबारा जवाबी हमला करते हुए कहा है कि 'मैं सवालों का जवाब तब दूंगा जब पहले वाड्रा और प्रधानमंत्री मेरे सवालों का जवाब देंगे.'

दिग्विजय सिंह ने केजरीवाल के स्वयंसेवी संगठन को विदेशों से धन मिलने के बारे में शक जताया थी और उनसे पूछा था कि भाजपा शासित राज्यों में भ्रष्टाचार के बारे में उन्होंने कभी सवाल क्यों नहीं उठाया.

Advertisement
Advertisement