scorecardresearch
 

हरियाणा में गुटखा पर 15 अगस्त से प्रतिबंध

हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को गुटखा, पान मसाला, जर्दा एवं तम्बाकू व निकोटीन से बने चबाने वाले अन्य पदार्थों के उत्पादन, भंडारण, वितरण व बिक्री पर 15 अगस्त से प्रतिबंध लगाने की घोषणा की.

Advertisement
X

हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को गुटखा, पान मसाला, जर्दा एवं तम्बाकू व निकोटीन से बने चबाने वाले अन्य पदार्थों के उत्पादन, भंडारण, वितरण व बिक्री पर 15 अगस्त से प्रतिबंध लगाने की घोषणा की.

यह फैसला मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया. हुड्डा ने कहा कि इन नशीले पदार्थों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि तम्बाकू मौत और असाध्य रोगों का प्रमुख कारक है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement