scorecardresearch
 

हरियाणा बना सीनियर राष्ट्रीय हाकी चैम्पियनशिप का सरताज

हरियाणा ने एक रोमांचक मैच में कर्नाटक को 2-1 हराकर हाकी इंडिया द्वारा आयोजित करायी गयी पहली सीनियर राष्ट्रीय हाकी चैम्पियनशिप जीत ली.

Advertisement
X
हरियाणा सीनियर राष्ट्रीय हाकी चैम्पियन
हरियाणा सीनियर राष्ट्रीय हाकी चैम्पियन

हरियाणा ने एक रोमांचक मैच में कर्नाटक को 2-1 हराकर हाकी इंडिया द्वारा आयोजित करायी गयी पहली सीनियर राष्ट्रीय हाकी चैम्पियनशिप जीत ली.

ऐशबाग स्टेडियम की दूधिया रोशनी में खेले गये फाइनल मैच में हरियाणा को 13वें मिनट में पेनेल्टी कार्नर मिला और उसके संदीप सिंह ने उसे गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की और अपनी टीम को एक गोल की बढत दिला दी. मध्यांतर तक दोनों ही टीमों की और से गोल करने के प्रयास किये गये लेकिन किसी को सफलता नहीं मिल सकी.

हाफ टाइम के बाद कर्नाटक की और से अब तक प्रतियोगिता में सर्वाधिक एक दर्जन गोल करने वाले रघुनाथ ने 40वें मिनट पर मिले पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर स्कोर एक एक की बराबरी पर लाकर खेल को रोमांचक बना दिया.

हरियाणा की और से खेल के 52वें मिनट में मंदीप अंतिल ने शानदार मैदानी गोल कर एक बार फिर अपनी टीम को बढत दिलायी जो अंत तक कायम रही.

Advertisement
Advertisement