scorecardresearch
 

Vastu Tips: घर में इन 4 जगहों पर कभी ना रखें पैसा और जेवर, हो सकते हैं कंगाल!

Vastu Tips: क्या आप भी घर में गलत जगहों पर पैसे या गहने छिपाते हैं? जानिए वास्तु के वे नियम जो आपकी तिजोरी को खाली कर सकते हैं और तरक्की रोक सकते हैं.

Advertisement
X
Vastu Upay
Vastu Upay

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में धन और आभूषणों को केवल भौतिक संपत्ति नहीं माना गया है, बल्कि इन्हें माता लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है. अक्सर लोग अपने घर की गाढ़ी कमाई या गहनों को चोरी या नजर से बचाने के लिए उन्हें घर की अलग-अलग गुप्त जगहों पर छिपाकर रख देते हैं.  कई बार लोग अनजाने में ऐसी जगहों का चुनाव कर लेते हैं, जो वास्तु के नियमों के अनुसार बेहद अशुभ और वर्जित मानी जाती हैं.  घर में गलत जगहों पर धन छिपाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह रुक जाता है और बरकत धीरे-धीरे खत्म होने लगती है. आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार किन गुप्त जगहों पर पैसे या गहने भूलकर भी नहीं छिपाने चाहिए. 

1. किचन या अनाज के डिब्बों में
अक्सर लोग रसोईघर को सुरक्षित मानकर चावल, आटा या दाल के बड़े डिब्बों के नीचे नकदी और जेवर छिपा देते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में अग्नि और जल दोनों का वास होता है. इसके अलावा, अन्न के डिब्बों में धन छिपाने से धन और अन्न दोनों की ऊर्जा प्रभावित होती है.  ऐसा करने से घर में फिजूलखर्ची बढ़ती है. आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है. 

2. मुख्य दरवाजे के ठीक सामने की अलमारी या गुप्त जगह
कुछ लोग घर के मेन गेट के बिल्कुल पास बनी दीवारों या अलमारियों के गुप्त हिस्सों में पैसे छुपाते हैं. वास्तु के मुताबिक, मुख्य द्वार ऊर्जा के प्रवेश का मुख्य केंद्र होता है. द्वार के ठीक सामने या अत्यधिक नजदीक धन रखने से घर में आने वाली सकारात्मक ऊर्जा बाधित होती है . 

Advertisement

3. गद्दे या पलंग के नीचे
लोगों की आदत होती है कि वे आपातकालीन इस्तेमाल या सुरक्षा के लिए गद्दे के नीचे या बेड के स्टोरेज में पैसे और जेवर छुपा देते हैं. वास्तु के दृष्टिकोण से बिस्तर या पलंग विश्राम और स्वास्थ्य के लिए होता है. इसके नीचे नकदी या कीमती सामान रखने से मानसिक तनाव बढ़ता है, नींद से जुड़ी समस्याएं पैदा होती हैं .

4. सीढ़ियों के नीचे बनी गुप्त जगह
कई घरों में लोग जगह की कमी के कारण या नजर से बचाने के लिए सीढ़ियों के नीचे बनी खाली जगह या गुप्त अलमारियों में धन रख देते हैं. वास्तु शास्त्र में सीढ़ियों के नीचे के हिस्से को भारी दबाव और लगातार आने-जाने की ऊर्जा से जुड़ा माना गया है. इस स्थान पर रखा गया धन कभी बढ़ता नहीं है, बल्कि व्यक्ति कर्ज के जाल में फंसता चला जाता है और तरक्की में भारी रुकावटें आने लगती हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement