scorecardresearch
 

फिलीपींस में पूर्व पुलिसकर्मी ने कई सैलानियों को बंधक बनाया

फिलीपीन्स में एक पूर्व पुलिसकर्मी ने कई सैलानियों को बंधक बना लिया है. यह पुलिसवाला सस्पेंड है और अपनी बहाली की मांग कर रहा है.

Advertisement
X

फिलीपीन्स में एक पूर्व पुलिसकर्मी ने कई सैलानियों को बंधक बना लिया है. यह पुलिसवाला सस्पेंड है और अपनी बहाली की मांग कर रहा है.

बहाली के लिए इसने राजधानी मनीला के पास एक टूरिस्ट बस को बंधक बना लिया. इसमें 25 यात्री सवार थे. इसके बाद 3 बच्चों समेत 6 लोगों को छोड़ दिया गया. पुलिस शार्पशूटर्स ने बस को चारों ओर से घेर लिया है. लोगों को छोड़ने के लिए बातचीत जारी है.

अपहरणकर्ता के पास ऑटोमेटिक राइफल भी है. यह बस मणि पार्क के पास खड़ी है. ज़्यादातर सैलानी हांगकांग के बताए जा रहे है. अपहरणकर्ता का नाम रोलांडो मेंडोज़ा बताया जा रहा है. वह पुलिस विभाग में सीनियर इंस्पेक्टर के पद पर था. मेंडोज़ा ने इस बस में घुसने में सफलता पाई और थोड़ी देर बाद सैलानियों को बंधक बना लिया. जिस इलाके में यह बस खड़ी है, वहां अमेरिकी दूतावास और कई होटल भी हैं. पुलिस लगातार अपहरणकर्ता से बात कर रही है. उसका एक भाई भी बातचीत में पुलिस की मदद कर रहा है.

Advertisement
Advertisement