एक बार फिर से 14 भारतीय सोमालिया में बंधक बना लिए गए हैं. जहाज के साथ सोमालिया गए इन लोगों को बंधक बनाया वहां के एक व्यापारी ने.
जिन भारतीयों को बंधक बनाया गया वो सभी एक इंडियन शिप पर सामान लेकर सोमालिया की राजधानी मोगादिशू पहुंचे थे लेकिन ऑफलोडिंग के दौरान उस व्यापारी का कुछ सामान क्षतिग्रस्त हो गया और उसने जहाज पर सवार सभी 21 लोगों को बंधक बना लिया जिसमें 14 भारतीय भी शामिल थे.
सोमालिया का ये व्यापारी अब अपने नुकसान की भरपाई चाह रहा है वो भी 30 लाख अमरीकी डॉलर और इसी के चलते उसने सभी 21 लोगों को बंधक बना रखा है. बंधक बनाए गए भारतीयों के सवाल पर विदेश मंत्रालय का कहना है कि ये मामला जहाज के मालिक और सोमालिया के व्यापारी के बीच का है लेकिन सोमालिया में बंधक बनाए गए सभी 14 भारतीयों की जान खतरे में है क्योंकि कई दिनों से उन्हें खाने-पीने को भी नहीं दिया जा रहा है.