scorecardresearch
 

बी एल जोशी ने जताया मेहदी हसन के निधन पर शोक

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल बी.एल.जोशी ने विख्यात गजल गायक मेहदी हसन के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है.

Advertisement
X

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल बी.एल.जोशी ने विख्यात गजल गायक मेहदी हसन के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है.

राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि मेहदी हसन के निधन से गजल गायिकी के स्वर्णिम अध्याय का अंत हो गया है. वे अपनी गायिकी के माध्यम से श्रोताओं के बीच सदैव अपनी उपस्थिति का अनुभव कराते रहेंगे.

जोशी ने अपने शोक संदेश में दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement