ने के सिलसिले में वरिठ आईएएस अधिकारी और बीएमसी के पूर्व आयुक्त जयराज फटक के तीन शहरों में स्थित परिसरों में मंगलवार को छापेमारी की.
सीबीआई की टीम ने राष्ट्रीय राजधानी, मुंबई और पुणे स्थित उनके आवासों पर मंगलवार सुबह छापेमारी की. 1978 बैच के आईएएस अधिकारी पर कार्रवाई के लिये सीबीआई को एक दिन पहले की केंद्र सरकार से अनुमति मिली थी.
एजेंसी ने 29 जनवरी को घोटाले में एक प्राथमिकी दर्ज की थी. बृहन्मुंबई नगर निगम के पूर्व आयुक्त फटक उन लोगों की सूची में शामिल थे जिनके खिलाफ अभियोजन चलाने की अनुमति मिलने का इंतजार किया जा रहा था, क्योंकि वह संयुक्त सचिव रैंक के अधिकारी थे, जिसके लिये एजेंसी को केंद्र सरकार से अनुमति लेने की जरूरत थी.
फटक का बेटा कनिष्क उन 103 सदस्यों में शामिल है, जिनका कोलाबा इलाके की आदर्श सोसायटी में अपार्टमेंट है. सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘उनके खिलाफ अभियोजन चलाने के लिये हमें कल अनुमति मिली, जिसके बाद सुबह मुंबई, पुणे और दिल्ली स्थित उनके आधिकारिक आवासों पर छापेमारी की गई.’’
सीबीआई ने अपनी प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि बीएमसी आयुक्त पद पर अपने कार्यकाल में उन्होंने एक सितंबर 2007 को भवन की उंचाई को 97 मीटर से बढ़ाकर 107 मीटर करने को मंजूरी दी थी.