scorecardresearch
 
84 दंगा मामला: सज्जन कुमार को एक और झटका

साल 1984 के सिख विरोधी दंगा मामले में दो महीने पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन कुमार के खिलाफ आरोप तय किये जाने के बाद पूर्व सांसद को गुरुवार उस समय एक और झटका उस समय लगा जब दिल्ली की एक अदालत ने उनके खिलाफ एक और मामला चलाने का निर्णय किया.

Advertisement
X

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुनीता गुप्ता ने 84 के सिख दंगा मामले में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार एवं अन्य के खिलाफ आरोप तय करने के लिए पांच जुलाई की तिथि निर्धारित की. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने कहा ‘आरोप पांच जुलाई को तय किये जायेंगे.’

इससे पहले न्यायाधीश ने सज्जन कुमार एवं अन्य के खिलाफ आरोप तय करने के संबंध में आदेश को पांच जून को सुरक्षित रखा था. सीबीआई ने सज्जन कुमार, ब्रह्मानंद गुप्ता, पेरू, खुशाल सिंह और वेद प्रकाश पर उत्तर पश्चिम दिल्ली के सुल्तानपुरी क्षेत्र में छह लोगों की हत्या के मामले में अभियोजन चलाने की अनुमति मांगी थी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement