scorecardresearch
 

राजस्‍थान में जाट आंदोलनकारियों ने मालगाड़ी फूंकी, रोहतक में खट्टर के खिलाफ नारेबाजी

जाट आंदोलनकारियों ने हेलक रेलवे स्‍टेशन पर इस घटना को अंजाम दिया. राजस्‍थान सरकार ने प्रदेश में सोशल मीडिया और इंटरनेट सेवा पर भी रोक लगा दी है.

Advertisement
X
सीएम मनोहर लाल खट्टर
सीएम मनोहर लाल खट्टर

आरक्षण को लेकर दिन ब दिन उग्र होता जा रहा है. राजस्‍थान के भरतपुर के हेलक रेलवे स्‍टेशन में मंगलवार को जाट आंदोलनकारियों ने एक मालगाड़ी को आग लगा दी.

शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक जाट आंदोलनकारियों ने हेलक रेलवे स्‍टेशन पर इस घटना को अंजाम दिया. राजस्‍थान सरकार ने प्रदेश में सोशल मीडिया और इंटरनेट सेवा पर भी रोक लगा दी है.

खट्टर को दिखाए गए काले झंडे
दूसरी ओर, हालात का जायजा लेने मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि इन घटनाओं के पीछे कौन है, उसकी जांच कराई जाएगी. रोहतक में लोगों ने मुख्यमंत्री से डीसी और एसपी को सस्पेंड करने की भी मांग की. खट्टर के खिलाफ भीड़ ने जमकर नारेबाजी भी की. कुछ लोगों ने खट्टर को काले झंडे भी दिखाए.

Advertisement
Advertisement